फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP cut ticket of 11 MLAs: Some from BJP and some from BSP landed in the fray, many MLAs are waiting for election results

सपा ने 11 विधायकों का टिकट काटा : कोई भाजपा से तो कोई बसपा से उतरा मैदान में, कई विधायक कर रहे चुनाव परिणाम का इंतजार

Fri, 18 Feb 2022 08:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Feb 2022 08:26 PM IST
सार

करहल से विधायक सोबरन सिंह की जगह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामपुर से डॉ. तजीन फातमा की जगह सांसद आजम खां मैदान में हैं। वहीं, नूरपुर से विधायक नईम उल हसन को धामपुर से मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
SP cut ticket of 11 MLAs: Some from BJP and some from BSP landed in the fray, many MLAs are waiting for election results
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने वर्तमान विधानसभा चुनाव में अपने 47 विधायकों में से 11 का टिकट काट दिया है। इसमें दो भाजपा से तो दो बसपा से मैदान में उतर चुके हैं। अन्य विधायक चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि सपा की सरकार बनी तो किसी न किसी रूप में समायोजित किया जा सकता है। ऐसे में वे पार्टी उम्मीदवार को जीताने में जुटे हैं। 

विज्ञापन


मछलीशहर के चार बार से विधायक और पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का टिकट काटकर डॉ. रागिनी को दिया गया है। पूर्व मंत्री अब सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं। सुल्तानपुर के इसौली से विधायक अबरार अहमद का टिकट काट दिया गया है। यहां से सपा ने पूर्व सांसद ताहिर खान को मैदान में उतारा है। अबरार भविष्य में मौका मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लखनऊ के मोहनलालगंज से विधायक अंबरीश पुष्कर को नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से रोक दिया गया। 
विज्ञापन


अंबरीश की जगह सुशील सरोज को इस सीट पर उतारा गया है। अंबरीश ने पहले निर्दल चुनाव लड़ने का एलान किया, लेकिन स्थानीय नेताओं के समझाने के बाद शांत हैं। मुरादाबाद के हाजी इकराम कुरैशी का टिकट काट कर नासिर कुरैशी को दिया गया। इस पर इकराम बसपा के टिकट पर मैदान में उतरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद के कुंदरकी से विधायक मो. रिजवान का टिकट काट कर जिआउर्रहमान को दिया गया। ऐसे में रिजवान भी बसपा से मैदान में आ गए। आजमगढ़ के मेहनगर में कल्पनाथ पासवान का टिकट काटकर पूजा को मैदान में उतारा गया है। हालांकि यहां से दीपचंद ने भी पर्चा भरा था, लेकिन बाद में पार्टी ने पूजा को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया।

जलालाबाद से विधायक शरदवीर का टिकट काटकर नीरज को मैदान में उतारा तो उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। हालांकि वह चुनाव मैदान में नहीं उतरे हैं। गाजीपुर के सैदपुर से विधायक सुभाष पासी का टिकट काटकर सपा ने अंकित भारती को मैदान में उतारा तो सुभाष भाजपा के टिकट पर मैदान में उतर गए हैं। अंबेडकरनगर से सुभाष राय का टिकट काट कर राजेश पांडेय को मैदान में उतारा गया है। ऐसे में सुभाष भाजपा के टिकट पर ताल ठोंक रहे हैं। 


अखिलेश व आजम के लिए विधायक हटे 
करहल से विधायक सोबरन सिंह की जगह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामपुर से डॉ. तजीन फातमा की जगह सांसद आजम खां मैदान में हैं। वहीं, नूरपुर से विधायक नईम उल हसन को धामपुर से मैदान में उतारा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed