{"_id":"65d4afd3f7ed3b3f4c02853d","slug":"sp-congress-sp-also-declared-candidates-in-bareilly-and-varanasi-india-alliance-almost-broke-in-up-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-कांग्रेस: सपा ने बरेली और वाराणसी में भी घोषित किए प्रत्याशी, यूपी में करीब-करीब टूटा इंडिया गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-कांग्रेस: सपा ने बरेली और वाराणसी में भी घोषित किए प्रत्याशी, यूपी में करीब-करीब टूटा इंडिया गठबंधन
Tue, 20 Feb 2024 07:27 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 20 Feb 2024 07:27 PM IST
सार
इंडिया गठबंधन यूपी में करीब-करीब टूट गया है। बस इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। रालोद पहले ही इस गठबंधन से किनारा कर चुकी है। इस सूची के बाद कांग्रेस और सपा की राहें भी अलग-अलग जाती हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में इंडिया गठबंधन करीब-करीब टूट गया है। बरेली और वाराणसी में भी सपा द्वारा सीटें घोषित हो जाने के बाद यह बात करीब-करीब साफ हो गई है कि यह सपा और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ने जा रहे हैं। मंगलवार को शाम जारी हुई सपा की तीसरी सूची में सपा ने बरेली और वाराणसी से भी प्रत्याशी उतार दिए। यह वो सीटें थीं जिन्हें सपा कांग्रेस को ऑफर कर चुकी थी। या जिन पर माना जा रहा था कि कांग्रेस यहां से चुनाव लड़ने जा रही है।
विज्ञापन
इस सूची में शिवपाल यादव को बदायूं से उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले यहां से अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी ने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया है। यह सीट कांग्रेस कोटे की सीट बताई जा रही थी।
विज्ञापन
सपा ने कांग्रेस को दिया था 17 सीटों का प्रस्ताव
समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत अब 17 सीटों पर कांग्रेस को अपने प्रत्याशी उतारने का प्रस्ताव दिया था। इससे पहले सपा ने कांग्रेस को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी। सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के लिए 17 लोकसभा सीटें छोड़ने का फैसला किया था।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सपा ने कांग्रेस को अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, कैसरगंज, वाराणसी, अमरोहा, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, कानपुर, हाथरस, झांसी, महराजगंज और बागपत सीट दी है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सपा की ओर से 17 सीटों का प्रस्ताव मिला था, हालांकि पार्टी की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई थी। मालूम रहे कि इससे पहले 11 सीटों का प्रस्ताव देने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने असंतोष जताया था। जिसके बाद सपा ने नए सिरे से सीटों का चयन कर सूची कांग्रेस नेतृत्व को भेजी थी।
अब तक 31 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान
सपा की पहली लोकसभा उम्मीदवारों की सूची 30 जनवरी को सामने आई थी। जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इसके बाद 19 फरवरी को दूसरी और 20 फरवरी को तीसरी सूची जारी की। सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 31 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।