{"_id":"661d5af19e9f55f2540a5516","slug":"sp-congress-alliance-rahul-and-akhilesh-will-be-seen-on-one-stage-in-amroha-priyanka-will-do-road-show-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-कांग्रेस गठबंधन: अमरोहा में एक मंच पर दिखेंगे राहुल और अखिलेश, प्रियंका करेंगी रोड शो, जानिए शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-कांग्रेस गठबंधन: अमरोहा में एक मंच पर दिखेंगे राहुल और अखिलेश, प्रियंका करेंगी रोड शो, जानिए शेड्यूल
Mon, 15 Apr 2024 10:20 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:20 PM IST
सार
SP-Congress alliance: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए इंडिया गठबंधन के नेता सक्रिय होने जा रहे हैं। राहुल और अखिलेश की पश्चिम यूपी में एकसाथ जनसभा होगी।
विज्ञापन
राहुल, प्रियंका के साथ अखिलेश। फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के ठीक पहले इंडिया गठबंधन के नेता सक्रिय होने जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 20 अप्रैल को अमरोहा में संयुक्त रैली करेंगे। इसके लिए दोनों पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। दूसरे फेज के चुनाव के लिए यह रणनीति बनाई गई है। इस चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। यह दोनों नेता 17 को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहेंगे। राहुल गांधी और अखिलेश यादव संयुक्त रूप से गाजियाबाद में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, जबकि प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु दीक्षित ने बताया कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव इस प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इंडिया गठबंधन के एजेंडे से वाकिफ कराएंगे। इसी तरह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर में रोड शो करेंगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। रोड शो के दौरान वह पार्टी उम्मीदवारों को जीताने की अपील करेंगी।
विज्ञापन
लखनऊ पूर्वी में कांग्रेस ने उतारा प्रत्याशी
लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने पार्षद मुकेश सिंह चौहान को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वह दूसरी बार इस्माइलगंज से पार्षद हैं, जबकि एक बार उनकी पत्नी पार्षद रह चुकी हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन के निधन के बाद खाली हुई लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर सभी दलों वोटबैंक के हिसाब से गुणा गणित में लगे हैं। इस बीच कांग्रेस ने मुकेश सिंह चौहान के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान वर्ष 2012 में इस्माइलगंज प्रथम वार्ड से पार्षद चुने गए। वर्ष 2017 में यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई तो मुकेश की पत्नी पार्षद बनीं। वर्ष 2023 के चुनाव में मुकेश फिर से पार्षद चुने गए हैं। वह शहर अध्यक्ष, प्रवक्ता सहित कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।