फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp conducts survey

सर्वे के नतीजों से उत्साहित हुए सपाई, भाजपा को झटका

Wed, 14 May 2014 10:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 May 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
sp conducts survey

समाजवादी पार्टी ने एग्जिट पोल को नकारते हुए खुद सर्वे करवाया है। जिसमें पार्टी को बड़ी सफलता मिलते हुए दिखाया गया। सर्वे में भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन


पार्टी द्वारा खुद ही कराए गए सर्वे में सपा को 38 सीटें मिल रही है, जबकि भाजपा को 25 सीटों पर ही सिमटते हुए दिखाया गया है।

गौरतलब है कि चुनाव परिणाम को लेकर अभी तक जो भी एग्जिट पोल आ रहे हैं उसमें सपा को प्रदेश में अधिकत 17 सीटें ही मिल रही हैं।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल

sp conducts survey

अलग अलग चैनलों के आ रहे एग्जिट पोल में सपा को अधिकतम 17 सीटें मिलते ही दिखाया गया है।

आज तक के एग्जिट पोल के अनुसार प्रदेश में सपा को 12 तो भाजपा को 47-55 सीटें, एबीपी के एग्जिट पोल के अनुसार सपा को 12 और भाजपा को 46 सीटें, इंडिया टीवी के एग्जिट पोल कहते हैं कि प्रदेश में सपा को 11 और भाजपा को 54 सीटें मिलेंगी।

वहीं सीएनएन-आईबीएन के अनुसार सपा 13 से 17 और भाजपा को 45 से 53 सीटें मिलेंगी वहीं न्यूज नेशन के अनुसार प्रदेश में सपा को 12 से 14 और भाजपा 46 से 52 सीटें मिल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नतीजों से सपाई उत्साहित

sp conducts survey

भले ही इन नतीजों का अब कोई मतलब न रह गया हो पर इससे सपाई उत्साहित हैं। हालांकि 16 मई को चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

यह ध्यान देने योग्य है कि भाजपा ने भी पूरे चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी की लहर होने का दावा किया था।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दावा कर चुके हैं कि प्रदेश में सपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और केंद्र में पार्टी मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने में कामयाब रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed