फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP complains to the Election Commissioner: In the third phase, in many booths, the slip, including disturbances, turns out to be wrong, then somewhere there is an allegation of driving away the agent.

सपा ने की चुनाव आयुक्त से शिकायत : तीसरे चरण में कई बूथों पर गड़बड़ी समेत कहीं पर्ची गलत निकली तो कहीं एजेंट को भगाने का आरोप

Sun, 20 Feb 2022 07:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Feb 2022 07:00 PM IST
सार

सपा की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया कि करहल विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 300 पर फर्जीवाडा कर रहे भाजपाइयों को सपाइयों ने रोका तो उन्हें पुलिस उठा ले गई। इसी तरह बूथ संख्या 319, 320 पर भाजपा के प्रत्याशी बूथ के अंदर जाकर मतदान कर्मियों को धमकी दिए।

विज्ञापन
SP complains to the Election Commissioner: In the third phase, in many booths, the slip, including disturbances, turns out to be wrong, then somewhere there is an allegation of driving away the agent.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने तीसरे चरण में करहल सहित कई कई विधानसभा क्षेत्रों में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। कहीं पर्ची गलत निकलने तो कहीं एजेंट को भगाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा है। सपा की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया कि करहल विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 300 पर फर्जीवाडा कर रहे भाजपाइयों को सपाइयों ने रोका तो उन्हें पुलिस उठा ले गई। इसी तरह बूथ संख्या 319, 320 पर भाजपा के प्रत्याशी बूथ के अंदर जाकर मतदान कर्मियों को धमकी दिए। बूथ संख्या 414 पर साइकिल का बटन दबाने पर कमल की पर्ची निकलने की शिकायत हुई है। बूथ संख्या 257 पर गांवों में समाजवादी समर्थक मतदाताओं से बदसलूकी की गई। मतदान कर्मियों ने लोगों को वोट नहीं डालने दिया। ईवीएम में कई जगह गड़बड़ियां रही, जिससे मतदान में बाधा पड़ी है।

विज्ञापन


कन्नौज के तिर्वा की बूथ संख्या 214 सुखसेनपुर पर पूर्व विधायक  ने समाजवादी पार्टी के एजेंट को मारपीट कर भगा दिया है और फर्जी मतदान कराया गया है। छिबरामऊ के बूथ संख्या 324, 325 तिसौली में भाजपा विधायक ने ग्राम प्रधान और समाजवादी पार्टी के एजेंट को डरा धमकाकर भगा दिया गया और फर्जी मतदान कराया गया है।  फर्रुखाबाद में बूथ संख्या 38 पर ईवीएम में समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल का निशान ही नहीं था। उरई, इटावा, एटा, महोबा आदि कई जिलों में फर्जी मतदान की शिकायतें मिली है। कई प्रशासनिक अधिकारी भाजपा प्रचारक की भूमिका में कार्य करते पाए गए हैं। कई जगह पोलिंग अधिकारी कुछ जातियों के लोगों को वोट ही नहीं डालने दे रहे हैं।
विज्ञापन


कानपुर देहात में बिठूर के बूथ संख्या 306 पर भाजपा के इशारे पर समाजवादी पार्टी के एजेंट चरण सिंह लोधी से उनका बस्ता और तीन मोबाइल फोन छीन लिए गए। बिधूना में 308 बूथ संख्या 90 पर भाजपा की टोपी व गमछा लेकर भाजपाई फर्जी मतदान करा रहे हैं। सपा ने चुनाव आयुक्त से इस शिकायतों के आधार पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी मामलों में लिखित शिकायत की गई है। साक्ष्य भी आयोग को उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed