{"_id":"68e9382df20e2d72f70eb326","slug":"sp-chief-akhilesh-yadav-facebook-page-has-been-shut-down-for-reasons-unclear-more-than-four-hours-have-passed-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज किया गया बंद, कारण स्पष्ट नहीं... चार घंटे से अधिक समय बीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज किया गया बंद, कारण स्पष्ट नहीं... चार घंटे से अधिक समय बीता
Fri, 10 Oct 2025 10:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:15 PM IST
सार
सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज मेटा की तरफ से बंद कर दिया गया है। हालांकि कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पेज को बंद हुए चार घंटे से अधिक समय बीत चुका है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव का फेसबुक पेज शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे से बंद कर दिया गया है। हालांकि इसके पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह एक तकनीकी खामी भी हो सकती है।
विज्ञापन
सपा सूत्रों के मुताबिक, इस बारे में फेसबुक को ई-मेल भी किया गया, लेकिन उसका जवाब नहीं आया। जानकारों का कहना है कि कंटेंट को लेकर किसी राजनीतिक विरोधी ने फेसबुक से शिकायत की होगी, तभी फेसबुक की ओर से इस तरह का एक्शन लिया जाता है। हालांकि, इस संबंध में सपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन