फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp candidates arrives for rajyasabha election nomination.

राज्यसभा: ना-नुकुर के बाद मिसेज आजम ने भरा पर्चा

Wed, 05 Nov 2014 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Nov 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
sp candidates arrives for rajyasabha election nomination.

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 खाली सीटों के लिए आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सपा उम्मीदवारों ने पहुंचकर नामांकन कराया। आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फातिमा ने भी नामांकन कराया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि डॉ. फातिमा ने पहले सपा का राज्यसभा टिकट ठुकरा दिया था। शुक्रवार को राज्यसभा की उम्मीदवारी के लिए उनके नाम के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही डॉ. फातिमा ने चुनाव न लड़ने की इच्छा जता दी थी।
विज्ञापन


इस पर आजम खां ने भी कहा था कि किसी और को मौका देना चाहिए। नामांकन स्थल पर पर राम गोपाल, तजीन फातिम, चंद्रपाल सहित सभी उम्मीदवार पहुंचे। विधानसभा में राजर्षि पुरुषोत्तम टंडन हॉल में सभी प्रत्याशी सुबह 11:30 पर नामांकन करने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन की प्रक्रिया शुभ मुहूर्त के मुताबिक 11:40 पर शुरू हुई। सबसे पहले प्रो. रामगोपाल यादव ने पर्चा भरा। इसके बाद डॉ. फातिमा, तीसरे नंबर पर चंद्रपाल सिंह, चौथे पर नीरज शेखर, पांचवें पर रवि प्रकाश वर्मा और सबसे आखिरी में जावेद अली ने पर्चा भरा। सभी नामांकन प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने लिए।

उम्मीदवारों के साथ सीएम अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और शिवपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

20 नवंबर को होगा मतदान

sp candidates arrives for rajyasabha election nomination.
राज्यसभा में उत्तर प्रदेश की 10 सीटें खाली होने वाली हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडेय के मुताबिक राज्यसभा की 10 सीटें 25 नवंबर को खाली हो रही हैं।

इन्हीं सीटों पर चुनाव के लिए आज नामांकन शुरू हुआ है। नामांकन पत्रों की जांच 11 नवंबर को होगी। 13 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

20 नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे के बाद वोटों की गिनती होगी। सपा संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के चयन के लिए पार्टी मुखिया मुलायम सिंह को अधिकृत कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed