फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp attacks on kejariwal

केजरी पर वार: 'अंधे के हाथ लगी बटेर'

Sun, 02 Feb 2014 12:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Feb 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
sp attacks on kejariwal

उत्तर प्रदेश्ा के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन


प्रजापति ने केजरीवाल को अंधे की संज्ञा दी है और दिल्ली को बटेर बता दिया है।

उन्होंने कहा है कि केजरीवाल का दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी मिला अंधे के हाथ बटेर लगने जैसा है।

प्रजापति ने केजरीवाल की निंदा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अपना आपा खोती जा रही है।

प्रजापति ने मुलायम पर की गई केजरीवाल की टिप्पणी की भी निंदा की। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी केजरीवाल पर हमला बोला है।

चौधरी ने कहा कि केजरीवाल जताना चाहते हैं कि अकेले वही ईमानदार नेता हैं और बाकी सभी बेइमान। ऐसी धारणा और मान्यता किसी ‘अधकचरे नेता’ की ही हो सकती है।

गौरतलब है कि केजरीवाल ने भ्रष्ट नेताओं की जो लिस्ट जारी की है, उसमें मुलायम सिंह यादव का भी नाम शामिल है।

चौधरी ने कहा कि केजरीवाल की बेतुकी बयानबाजी से जाहिर होता है कि राजनीति में कितना क्षरण हो गया है कि अब तपे-तपाए नेतृत्व को भी कोई चाहे जो कुछ कह सकता है।


कुम्हार भी अब अनुसूचित जाति में

बीते दिनों आए हाईकोर्ट के फैसले पर अमल करते हुए राज्य सरकार ने कुम्हारों को एससी का दर्जा दे दिया है। सरकार ने कोर्ट के आदेश पर अधिसूचना जारी कर दी है। यह जानकारी देते हुए गायत्री प्रसाद प्रजापति ने बताया कि बाकी 15 जातियों के लिए 15 फरवरी तक अधिसूचना जारी करने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed