फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP attacks central govt on the basis on Advani's remark.

आडवाणी के बयान को लेकर सपा का भाजपा पर हमला

Sat, 20 Jun 2015 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Jun 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
SP attacks central govt on the basis on Advani's remark.

सपा के प्रदेश प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आपातकाल की आशंका जताते हुए जो बयान दिया है वह आज के हालात को देखते हुए चिंता का विषय है।

विज्ञापन


आडवाणी को आशंका इसलिए भी है कि लोकतंत्र को कुचलने वाली ताकतें मजबूत हुई हैं। वर्तमान संदर्भ में देखे तो भाजपा के अंदर और बाहर सभी विरोधी स्वर दबाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने प्रशासनतंत्र के साथ न्यायिक संस्थानों को भी प्रतिबद्धता की चेतावनी दे रखी है। केंद्र में समस्त प्रशासन पीएमओ कार्यालय में निहित है।

भाजपा सरकार सत्ता का केंद्रीयकरण करना चाहती है जबकि लोकतंत्र में सत्ता का विकेंद्रीकरण होता है। राज्यों की गैर भाजपा सरकारों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आडवाणी का मौलिक स्वतंत्रता में कटौती और नागरिक स्वतंत्रता के फिर निलंबन की आशंका को नजरंदाज नहीं किया जा सकता हैं।

आडवाणी की वर्तमान भाजपा नेतृत्व पर ये टिप्पणियां हकीकत बयान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed