फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sp and bsp responsible for prise rise

अब राजनाथ ने भी दी धमकी, जाएगी सपा सरकार

Sat, 26 Apr 2014 02:18 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला, लखनऊ
सीतापुर/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Apr 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
sp and bsp responsible for prise rise

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक बार फिर सूबे की सपा सरकार को धमकी दी और कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आई तो सपा सरकार गिर जाएगी।

विज्ञापन


हालांकि अभी कुछ ही दिन पहले राजनाथ ने कहा था कि उनकी सरकार सत्ता में आई तो ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी।

राजनाथ ने कांग्रेस की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की गलत नातियों के चलते ही महंगाई बढ़ी है।

सूबे में बढ़ रहे अपराधों व गन्ना किसानों की दुश्वारियों के लिए उन्होंने सपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपराधों पर काबू पाने में पूरी तरह नाकाम है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह शुक्रवार को रामपुर मथुरा स्थित मेला मैदान में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। अपने एक घंटे के संबोधन में भाजपा अध्यक्ष ने समाज के हर वर्ग का समर्थन हासिल करने का पूरा प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा बसपा भी जिम्मेदार

sp and bsp responsible for prise rise

राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा और बसपा के समर्थन से केंद्र में बनी कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है।

टूजी स्पेक्ट्रम घोटाले ने देश को आर्थिक क्षति पहुंचाई है। उन्होंने  कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सबसे कमजोर प्रधानमंत्री हैं। केंद्र में कमजोर सरकार न होती तो सीमा पर जवानों की हुई निर्मम हत्या  का माकूल जवाब दिया जाता।

केंद्र की सरकार चलाने के लिए नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है। प्रदेश की सपा सरकार को उन्होंने हर मोर्चे पर फेल बताया। कहा कि सपा सरकार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह विफल है।

उन्होंने कहा कि विरोधी दल भ्रामक प्रचार कर मोदी की गलत छवि पेश करके मुस्लिम वर्ग को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश की सपा सरकार स्वत: ही गिर जाएगी।

किसानों के लिए करेंगे काम

sp and bsp responsible for prise rise
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन के दौरान किसानों की समस्याओं को मुख्य रूप से केंद्रित किया।

गन्ना किसानों से भुगतान के संबंध में मंच से ही सवाल किए। इस पर वहां मौजूद लोगों ने भुगतान न होने बात कही। इसके लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने केन्द्र में भाजपा सरकार आने पर हर वर्ष बाढ़ व कटान के कारण तबाह होने वाली फसलों को बचाने के लिए व्यापक योजना तैयार किए जाने का आश्वासन दिया।

कृषि आमदनी बीमा योजना लागू कर किसानों को बोआई के समय ही सब्सिडी देने की बात भी कही।

उमा भारती ने कहा

sp and bsp responsible for prise rise

भले ही राजनाथ ‌सिंह ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के गिरने की बात दोहराई हो, पर इस संबंध में सबसे पहले उमा भारती ने ही बयान दिया था।

उमा ने कहा था कि अगर केंद्र में एनडीए की सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश में सपा सरकार गिर जाएगी।

वहीं राजनाथ इससे मुकर गए थे लेकिन उन्होने फिर दोहराया कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में सरकार आते ही यूपी में सपा सरकार स्वतः ‌गिर जाएगी।

उमा ने दावा किया था कि भाजपा के जीत की संभावना से ही सपा विधायकों में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed