{"_id":"3bbeb856a0f11ef1fc89b676c6e71b45","slug":"sonia-gandhi-visits-rai-bareily","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया ने सरप्राइज विजिट में खोली अखिलेश की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया ने सरप्राइज विजिट में खोली अखिलेश की पोल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Feb 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
अपने रायबरेली दौरे के दूसरे दिन सोनिया गांधी भुवेमऊ गेस्ट हाउस में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मिलने के बाद अचानक सरप्राइज विजिट पर निकल पड़ीं।
विज्ञापन
सबसे पहले उन्होंने एम्स में चल रहे कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने हरवंशखेडा नामक एक गांव में चौपाल भी लगाई और लोगों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार विकास के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है, तभी हरवंशखेड़ा का विकास नहीं हो पाया।
उन्होंने कहा कि यूपी में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुका है। उन्होंने लोगों के सामने केंद्र सरकार की खूबियां गिनाईं। सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार ही सच्चे मायने में विकास के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोनिया गांधी सोमवार से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर आईं हैं।