फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sonia Gandhi speaks about absence of Rahul Gandhi.

राहुल की 'गुमशुदगी' को लेकर सोनिया ने तोड़ी चुप्पी!

Sun, 29 Mar 2015 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 29 Mar 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi speaks about absence of Rahul Gandhi.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंची तो उनसे पत्रकारों ने राहुल की गुमशुदगी पर सवाल किया।

विज्ञापन


जिस पर सोनिया ने कहा कि राहुल के बारे में चिंता न करें वो जल्द ही वापस आएंगे। इसके अलावा उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। जब उनसे राहुल के अमेठी न आने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह केवल यहां पर लोगों का दुख-दर्द बांटने आई हैं।

सोनिया ने फसल तबाही से मायूस किसानों का दर्द साझा किया। किसानों ने अब तक मुआवजा न मिलने यहां तक कि सर्वे भी न होने पर आक्रोश जताया।

इस पर सोनिया ने उन्हें राज्य सरकार से बात करने का भरोसा दिया। सोनिया ने बछरावां ट्रेन हादसे में मरने वाले यात्रियों के घर पहुंचकर परिवारीजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


करीब सुबह 9:30 बजे विशेष विमान से फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग होते हुए सोनिया अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं। इस दौरान वह बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का सच देखने के लिए गांवों की तरफ निकलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर सीधे किसानों से हुईं रूबरू

Sonia Gandhi speaks about absence of Rahul Gandhi.

अमावां के दाउद नगर और डिघिया, रजवापुर गांव होते हुए सोनिया राही के दशरथ का पुरवा, उतरपारा, जफरापुर, खागीपुर सड़वा आदि गांवों के किसानों से सीधे रूबरू हुईं।

किसानों ने फसल बर्बादी का मुद्दा जोरदारी के साथ उठाया और कहा कि मुआवजे की कौन कहे, सर्वे तक नहीं कराया गया है। प्रदेश सरकार यहां के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इससे उन्हें मुआवजा नहीं मिल पा रहा है।

किसानों की इस समस्या को सोनिया ने गंभीरता से लिया और कहा कि मुआवजा दिलाने के लिए वह प्रदेश सरकार से बात करेंगी। सर्वे भी कराया जाएगा। फसल नुकसान के मुताबिक मुआवजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

मोदी सरकार के कार्यकाल पर भी कुछ नहीं कहा

Sonia Gandhi speaks about absence of Rahul Gandhi.

जफरापुर गांव के पास केंद्र सरकार के नौ महीने के कार्यकाल के बारे में सोनिया से सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर भी चुप्पी साध ली।

रायबरेली के साथ ही सोनिया ने अपने बेटे राहुल गांधी के अमेठी संसदीय क्षेत्र के पूरे कुम्हारन, ब्रह्मनी, अमिया, सरायं महेशा गांवों में भी पहुंचकर किसानों का दुख-दर्द सुना। साथ ही दोनों संसदीय क्षेत्रों में बछरावां ट्रेन हादसे के हुए शिकार यात्रियों के घर पहुंचकर परिवारीजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।

सोनिया ट्रेन हादसे में मारे गए कथक कलाकार शीतला प्रसाद मिश्र के घर भी पहुंची और परिवार वालों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed