मोदी नहीं इस बीजेपी पीएम की सोनिया गांधी हैं मुरीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से नवाजे जाने पर बधाई संदेशों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी प्रसन्नता का इजहार करते हुए कहा है कि वह करोड़ों देशवासियों के साथ इस खुशी में शरीक हैं।
पूर्व पीएम को राजनीति का स्टेट्समैन करार देते हुए सोनिया ने वाजपेयी को लिखे निजी खत में कहा है कि भारत रत्न उनके जीवन भर की राजनीतिक कुशलता और राष्ट्रीय हितों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
उनकी बड़ी सोच, देशभक्ति और साफगोई ने राजनीति से जुड़े लोगों और जनता के दिलों पर राज किया है।
नवाज शरीफ ने भी की अटल की तारीफ
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने वाजपेयी को खत लिखकर अपनी खुशी जाहिर की है।
पाक पीएम ने कहा कि आपने अपने शानदार वक्तव्य और कविता के जरिए आम लोगों के दिलों पर राज किया है।
भारत सरकार द्वारा आपको भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर बधाई देने में हमें अपार खुशी हो रही है। आपकी दूरदर्शिता और सहयोग के बिना लाहौर-दिल्ली दोस्ती बस सेवा संभव नहीं थी।
आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना है। राजनीति में अपनी अलग सोच रखने वाले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि संघ परिवार के साथ काम करने के बावजूद वाजपेयी के शानदार और स्वतंत्र व्यक्तित्व की वजह से उन पर उस परिवार का कोई दाग नहीं लगा।