फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Son released from jail on bail

Lucknow News: जमानत पर बेटा जेल से रिहा, परिजनों को इंसाफ की दरकार

Sun, 26 Mar 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 26 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Son released from jail on bail
रायबरेली। तमंचा मिलने के आरोप में बेटे के जेल भेजे जाने व सदमे में पिता की मौत हो जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को जमानत पर बेटे को जेल से रिहा कर दिया गया है। घटना से परिजन गमगीन हैं और उनका कहना है कि थानेदार और सिपाहियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


भदोखर के मोहम्मदपुर कुचरिया गांव निवासी अमरेश रैदास उर्फ पुत्तन (22) को भदोखर पुलिस ने 22 मार्च को आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया था। बेटे के जेल जाने के सदमे में पिता रामदेव की शुक्रवार शाम मौत हो गई थी। इससे गुस्साए परिजनों ने एसपी दफ्तर में किसान का शव रखकर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। मृतक किसान की पत्नी सोनी ने आरोप लगाया था कि 25 हजार रुपये न देने पर थानेदार और सिपाहियों ने उसके बेटे को जेल भेज दिया था। इससे उसके पति की मौत हो गई।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह को सौंपी है। एसपी के निर्देश पर एएसपी ने जांच शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर दो बजे जमानत पर मृतक किसान के बेटे अमरेश को जेल से रिहा कर दिया गया। एसपी ने बताया कि रविवार को एएसपी जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed