{"_id":"67411075fa4d0079e50cb944","slug":"son-of-the-earth-mulayam-singh-remembered-shravasti-news-c-104-1-srv1002-107934-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: याद किए गए धरती पुत्र मुलायम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: याद किए गए धरती पुत्र मुलायम सिंह
Sat, 23 Nov 2024 04:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय भिनगा में पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर हवन करते सपाई।
श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री तथा पद्मविभूषण मुलायम सिंह यादव की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय भिनगा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवाद के न सिर्फ पुरोधा थे बल्कि उनमें समाजवाद कूट-कूट कर भरा था। डॉ. राम मनोहर लोहिया ने जिस समाजवाद की कल्पना की सपा संस्थापक ने उसे साकार रूप दिया था। उन्होंने सभी धर्मों को समान अधिकार दिलाने के साथ ही मजदूरों, किसानों, छात्रों व युवाओं के लिए जितना किया उतना कोई और सरकार नहीं कर सकी। हमें संकल्प लेना होगा कि हम उन्हीं के आदर्शों पर चल कर पार्टी को मजबूत बनाएं। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सांसद राम शिरोमणि वर्मा, भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा, पूर्व विधायक मोहम्मद असलम राईनी, जिला उपाध्यक्ष अजहर हुसैन मंसूरी, सरोजिनी शर्मा, अरमान वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, मुलायम यादव, रमेशचंद, डॉ. प्रभुनाथ पाल, शिवनारायण यादव, कुलदीप वर्मा, सुरेश पासवान, नरेंद्र यादव व रामप्रकाश सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।