फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Son of home guard murdered in Lucknow.

Lucknow: सीएम आवास पर तैनात होमगार्ड के बेटे की हत्या, रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था

Thu, 23 Feb 2023 05:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Feb 2023 05:08 PM IST
सार

सीएम आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
 

विज्ञापन
Son of home guard murdered in Lucknow.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा ड्यूटी करने वाले होमगार्ड राजकुमार सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह (32) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव गुरुवार की सुबह शक्तिनगर ढाल स्थित कुकरैल नाल के पास पड़ा मिला। शव के पास ही जितेंद्र सिंह के बहनोई की बाइक भी खड़ी थी। जितेंद्र बुधवार को परिवार संग एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए आया था।

विज्ञापन


बाराबंकी के सफेदाबाद लालपुरवा गांव में होमगार्ड राजकुमार सिंह अपने परिवार संग रहते हैं। उनके अनुसार उनका बेटा  जितेंद्र सिंह ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। बुधवार की शाम करीब चार बजे जितेंद्र परिजनों संग अलीगंज निवासी रिश्तेदार बबलू सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने के बहनोई टिंकू सिंह की बाइक लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह जितेंद्र सिंह का शव शक्तिनगर ढाल स्थित कुकरैल नाल के पास पड़ा मिला। पास में ही उसकी बाइक खड़ी थी। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने शव की शिनाख्त की और खबर जितेंद्र सिंह के परिजनों को दी। खबर पाकर जितेंद्र सिंह के घरवाले मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के बाद गाजीपुर पुलिस ने जितेंद्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। होमगार्ड राजकुमार सिंह ने बेटे की हत्या के अज्ञात लोगों के खिलाफ गाजीपुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। जितेंद्र के मोबाइल फोन से कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed