फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Son murders mother in Lucknow, stabs her five times in the neck with a screwdriver

कलयुगी बेटे ने किया मां का मर्डर: पेंचकस से गर्दन पर किए पांच वार; पिता पुलिस से बोले- सर उसे गोली मार दो

Mon, 06 Oct 2025 06:30 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 06 Oct 2025 06:30 PM IST
सार

Lucknow murder case: लखनऊ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेटे ने मां पर पेंचकस से हमला किया। उसकी गर्दन गोद डाली। इसके बाद पुलिस को गुमराह करता रहा।

विज्ञापन
Son murders mother in Lucknow, stabs her five times in the neck with a screwdriver
पुलिस ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बेटे ने अपनी मां की जान ले ली। उसे इस तरह मारा कि सुनककर आपकी रूह कांप जाएगी। पहले पेंचकस से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। तब भी मन नहीं भरा तो उसके सीने पर कई बार पेंचकस मारा। इसके बाद गैस सिलेंडर मां के सिर पर पटक दिया। इससे उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इसकी जानकारी जब पड़ोसियों पर को हुई, तो उनका कहना था कि ये कलयुगी बेटा था। जिस मां ने उसे पाल पोषकर बड़ा किया कि वो उसका सहारा बनेगा। उसने उसकी जान ले ली।  

विज्ञापन


तीन अक्तूबर को हुई थी महिला की हत्या
3 अक्तूबर को बाबू खेड़ा यादव गांव में निखिल यादव (22) ने अपनी मां रेनू यादव (45) की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी थी। हत्या को अंजाम देने के बाद बेटे निखिल ने घर वालों को फोन करके बताया कि कुछ लोगों ने मां को मार दिया है और उसका पीछा कर रहे हैं।
विज्ञापन

वह भाग रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रेनू यादव के पति रमेश यादव जो दूध डेरी का कार्य करते हैं, उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस जांच कर ही रही थी। इसी दौरान निखिल यादव का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस के मौके पर की गई जांच में शक की सुई बेटे निखिल की ओर ही घूमने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन गेमिंग का शिकार था आरोपी
पुलिस ने चारबाग रेलवे स्टेशन और नेशनल हाईवे रायबरेली रोड ऊंचाहार रायबरेली तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मोबाइल से सर्विलांस का सहारा लिया। इस दौरान पुलिस को पता लगा कि निखिल यादव ऑनलाइन गेमिंग का शिकार था। उसने पिछले 1 साल में ऑनलाइन गेमिंग में लगभग 50 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन किया।
 

Son murders mother in Lucknow, stabs her five times in the neck with a screwdriver
पुलिस निखिल को पकड़कर ले जाती हुई - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकारा
डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया, 6 अक्तूबर को पुलिस की सुरागकसी से निखिल यादव को थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद इसने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए कहा कि घटना के दिन वह मां की अलमारी से उनके जेवर निकाल रहा था।

इस दौरान मां कमरे के अंदर आ गई। उसे लगा की मां ने चोरी करते हुए देख लिया। इसके बाद उसने पास में पड़े पेंचकस से मां के गले और चेहरे पर कई वार किए। मां गिर गई उसके बाद गैस सिलेंडर उठाकर मां के सिर पर दे मारा। झूठी अफवाह फोन पर फैलाते हुए पिता की घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल लेकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने निखिल यादव के पास से मां के चुराए गए जेवर व जिस पेंचकस से घटना को अंजाम दिया गया। वह पेंचकस भी बरामद हुआ।



पिता बोला- मुझे सौंप दो मैं गोली मार दूंगा
पिता रमेश यादव का पुलिस ने बेटे निखिल से सामना कराया। सच्चाई जानी तो वह चीख पड़ा बोला कि अरे मुझे बताते जो लोन लिया था वह खत्म करा देता। मां से मांग लेता वो जेवर दे देती। आखिर इतनी बड़ी घटना क्यों की। बेटे की करतूत से आहत पिता इतना दुखी था। बोला- साहब आप इसे फांसी पर चढ़ा दें या फिर मैं इसे गोली मार दूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed