फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Son addicted to online games brutally murdered his mother

ऑनलाइन गेम की लत में हत्या: बेटा 10 लाख हारा, फिर खेला खूनी खेल... मां पर पेचकस से वार, सिलिंडर से किए प्रहार

Tue, 07 Oct 2025 07:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Oct 2025 07:14 AM IST
सार

गेम में हारे पैसे चुकाने के लिए बेटा जेवर चोरी कर रहा था तो मां ने उसे देख लिया। पकड़े जाने के डर से निखिल ने पेचकस से रेनू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद गैस सिलिंडर उठाकर मां के सिर पर मार दिया। फिर जेवर और पिता की बाइक लेकर भाग निकला। 

विज्ञापन
Son addicted to online games brutally murdered his mother
ऑनलाइन गेम की लत में पड़े बेटे ने की मां की हत्या - फोटो : Freepik/Amar Ujala

विस्तार

प्रतिबंधित ऑनलाइन गेम एविएटर में हारे पैसे चुकाने के लिए घर से जेवर चोरी करते समय पकड़े जाने पर बेटे ने ही मां की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन दिन बाद सोमवार को बेटे को फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल की है।

विज्ञापन

डेरी संचालक रमेश यादव की पत्नी रेनू की तीन अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि रेनू का बेटा निखिल (21) ऑनलाइन एविएटर गेम में करीब 10 लाख रुपये हार गया था। एक साल में उसने कुल 50 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया था। इसके लिए ऑनलाइन एप से लोन भी लिया था। लोन की रकम चुकाने के लिए तीन अक्तूबर को वह जेवर चोरी कर रहा था तो मां रेनू ने उसे देख लिया। पकड़े जाने के डर से निखिल ने पेचकस से रेनू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद गैस सिलिंडर उठाकर मां के सिर पर मार दिया। फिर जेवर और पिता की बाइक लेकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि वह कैंट के रास्ते चारबाग स्टेशन पहुंचा। वहां से त्रिवेणी एक्सप्रेस से भाग था। छानबीन के दौरान पुलिस ने निखिल को फतेहपुर के सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया। निखिल पहले भी घर से जेवर चोरी कर चुका था। गेम खेलने के लिए दोस्तों और महिला मित्र से भी पैसे लिए थे। पुलिस ने महिला मित्र से भी पूछताछ की है।

विज्ञापन

कर्ज देने वाले फोन कर बना रहे थे दबाव
मां रेनू की हत्या का आरोपी ऑनलाइन एविएटर गेम खेलने के लती बीए की पढ़ाई कर रहे निखिल ने बताया कि वह करीब एक साल से ऑनलाइन गेम खेल रहा था। ऑनलाइन गेम और सट्टेबाजी में रकम हारने के बाद उसने कई ऑनलाइन एप से रकम लोन पर ली थी। सभी एप ज्यादा ब्याज पर लोन देते हैं। आवदेन करने पर लोगों को तत्काल कर्ज मिल जाता है। निखिल ने बताया कि कर्ज देने वाले उसे फोन कर रकम जमा करने का दबाव बना रहे थे। इसी के कारण वह परेशान था।

डाटा के दुरुपयोग की दे रहे थे धमकी
पूछताछ में निखिल ने बताया कि एप के जरिये कर्ज देने वाले रकम नहीं चुकाने पर मोबाइल फोन के डाटा का दुरुपयोग करने की धमकी दे रहे थे। रकम चुकाने के लिए वह तीन अक्तूबर को मां को लेने काकोरी गया था। रेनू मायके में थीं। निखिल उन्हें लाने के बाद अलमारी से जेवर चोरी करने लगा। इसी बीच रेनू ने उसे देख लिया था।

हत्या के बाद सुनाई लूट की झूठी कहानी
मां की हत्या करने के बाद निखिल ने झूठी कहानी गढ़ी। आरोपी ने अपने मामा और दोस्त को फोन कर कहा कि घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की है और मां पर हमला कर दिया है। आरोपी ने बदमाशों का पीछा करने की बात कही। परिजन जब भागकर घर पहुंचे तो रेनू लहूलुहान पड़ी थीं, जबकि निखिल लापता था।

पिता ने की फांसी की मांग
बेटे की सच्चाई सुन पिता रमेश चीख पड़े। उन्होंने निखिल से कहा कि पैसों की जरूरत थी तो मांग लेता। मां की हत्या क्यों की। रमेश ने पुलिस अधिकारियों से निखिल को फांसी पर चढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि, पुलिस आरोपी को उनके हवाले कर दे तो वह खुद निखिल को गोली मार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed