फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Somewhere breakfast is available and somewhere incomplete food is available

Lucknow News: कही मिल रहा नाश्ता तो कहीं अधूरा खाना

Sun, 29 Jun 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Somewhere breakfast is available and somewhere incomplete food is available
लखनऊ। जननी सुरक्षा योजना के तहत सीएचसी में भर्ती होने वाली प्रसूताओं को हर दिन पौष्टिक खाना-नाश्ता देने का नियम है, मगर इसमें कुछ सीएचसी में गर्भवती को नाश्ता मिल रहा है तो किसी सीएचसी में खाने की अधूरी थाली ही मिल रही है। खाने से पौष्टिक आहार व फल गायब है। तीमारदारों को खाना घर से लाना पड़ रहा है। इसे लेकर तीन सीएचसी की जांच की गई तो सच सामने आया।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सीएचसी
कैसरबाग स्थित रेडक्रॉस सीएचसी में हर दिन एक या दो डिलीवरी होती है। प्रसूताओं को यहां सुबह-शाम का नाश्ता तो मिल रहा है, मगर खाना तीमारदारों को घर से लाना पड़ रहा है। सीएचसी में बृहस्पतिवार को अंजलि की डिलीवरी हुई थी। परिजनों ने बताया कि सुबह-शाम 10 रुपये वाला दूध व ब्रेड ही मिल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रितेश द्विवेदी ने बताया कि सीएचसी में अपने स्तर से व्यवस्था कराई जा रही है। वेंडर का अनुबंध इस सीएचसी से नहीं है।
विज्ञापन


एनके रोड सीएचसी
एनके रोड सीएचसी में भर्ती होने वाली प्रसूता को नाश्ते में एक वक्त दूध, ब्रेड मिल रहा है, जबकि दिन-रात के वक्त खाना दिया जा रहा है। यहां भी टेंडर के तहत अनुबंध नहीं है। सीएचसी प्रभारी ने अपने स्तर से एक संस्था से अनुबंध किया है। वहीं से टिफिन में खाने की आपूर्ति होती है, मगर खाने में पौष्टिक आहर नहीं होता। तीमारदारों ने बताया दो वक्त का खाना व नाश्ता मिल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. वाईके सिंह ने बताया कि प्रसूताओं को खाना संग नाश्ता दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज सीएचसी
अलीगंज सीएचसी में टेंडर के तहत प्रसूता को खाना मिल रहा है। निजी कंपनी को खाने-नाश्ते के लिए हर दिन एनएचएम के जरिये 135 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। निजी कंपनी सीएचसी परिसर में ही खाना बनवाता है, मगर इस खाने से पौष्टिक आहार गायब है। फल, दलिया व अंडा तक गर्भवती को नहीं दिया जा रहा। सुबह नाश्ते में सिर्फ 10 रुपये का दूध का पैकेट व चार ब्रेड थमाई जा रही है। मक्खन भी नहीं मिल रहा है।

यह है डाइट चार्ट

सुबह सात बजे नाश्ते में बंद मक्खन, दूध, अंडा या दही और फल। लंच में 12:30 बजे एक दाल, मौसमी सब्जी, चावल और दो फल और साढ़े सात बजे डिनर में दाल, रोटी और सब्जी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed