फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   some contractors make a fuss during parking tendar allotment

हंगामा बवाल के कारण नहीं खुल पाए पार्किंग ठेकों के टेंडर

Wed, 28 Oct 2020 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
some contractors make a fuss during parking tendar allotment
आज मुख्यालय में खोले जाएंगे, कई बार से दबंग डाल रहे अड़ंगा
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर सहित करीब दर्जनभर पार्किंग ठेके हंगामा, बवाल के कारण मंगलवार को जोनल कार्यालय में खोले नहीं जा सके। अब टेंडर बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में खोले जाएंगे। इसे लेकर सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। हंगामा-बवाल के पीछे उन ठेकेदारों की साजिश मानी जा जा रही है, जो पिछले दो बार से लगातार टेंडर उठने में विवाद पैदा करते आ रहे हैं, जिससे नगर निगम को लाखों का नुकसान हो चुका है।
ट्रांसपोर्ट नगर सहित करीब दर्जनभर पार्किंग ठेकों का टेंडर नगर निगम की ओर से इसी महीने निकाला गया था। टेंडर डालने और खोलने का मंगलवार को अंतिम दिन था, लेकिन हंगामा बवाल के कारण नगर निगम के जोन आठ कार्यालय में टेंडर खोलने का काम अधिकारी नहीं कर सके। कुछ दबंग ठेकेदारों ने इतना हंगामा किया कि मारपीट की नौबत आ गई। इसकी जानकारी मुख्यालय को दी गई, जिसके बाद तय हुआ कि अब टेंडर बुधवार को मुख्यालय में ही सुरक्षा व्यवस्था के बीच खोले जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर पार्किंग ठेकों पर कुछ दबंगों का कब्जा है और वह बिना टेंडर लिए ही अवैध रूप से कई पार्किंग ठेके चला रहे हैं। इसके कारण नगर निगम ठेका उठाने की प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं।
विज्ञापन

पार्किंग ठेकों को उठाने के लिए ऑफर के तहत प्रस्ताव मांगे गए थे। कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने जोनल कार्यालय में काफी हंगामा बवाल किया है, जिसके कारण वहां पर टेंडर खोलने का काम नहीं हो सका। अब बुधवार को मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के बीच टेंडर खोले जाएंगे। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed