फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Solver Gang Case: Deal was made to make Divyang a soldier, another student was prepared for the race

सॉल्वर गैंग प्रकरण : दिव्यांग को सिपाही बनाने की हुई थी डील, दौड़ के लिए एक दूसरे छात्र को किया था तैयार

Sat, 21 Jan 2023 04:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 21 Jan 2023 04:06 AM IST
सार

एसटीएफ ने बीते मंगलवार को सीटेट परीक्षा पेपर लीक के मामले में इंदिरानगर निवासी कोचिंग संचालक अमित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भजा था। उसके मोबाइल से प्रश्न पत्र, प्रवेश पत्र समेत कई अहम दस्तावेज बरामद हुए थे।

विज्ञापन
Solver Gang Case: Deal was made to make Divyang a soldier, another student was prepared for the race
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जीडी कांस्टेबल की परीक्षा को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरोह ने एक दिव्यांग को सिपाही बनाने का ठेका लिया था। उसकी जगह पर सॉल्वर परीक्षा भी दे चुका था जबकि दौड़ के लिए गिरोह ने एक अन्य छात्र को तैयार कर लिया था। जिसको दौड़ के बाद बीस हजार रुपये मिलने थे। इसलिए इस दिव्यांग अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र में उसके साथ सॉल्वर व दौड़ लगाने वाले शख्स की फोटो में तीन फोटो मिक्स की गई थीं। प्रवेश पत्र समेत अन्य सभी दस्तावेज फोरेंसिंक जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ ने मंगलवार को सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ किया था। गिरोह के सरगना सिपाही अच्युतानंद यादव के अलावा तीन सॉल्वर राकेश यादव, विवेक सिंह, मनोज झा व तीन अभ्यर्थी केशवानंद, गुड्डू यादव व मनोज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक गोरखपुर निवासी गुड्डू यादव एक पैर से मामूली रूप से दिव्यांग है। इसके बावजूद उसने कांस्टेबल भर्ती के लिए फार्म भरा था। सॉल्वर गिरोह ने उसे सिपाही बनाने के लिए पांच लाख रुपये में डील की थी। 22 अगस्त 2022 को उसकी जगह पर सॉल्वर राकेश यादव ऑनलाइन परीक्षा दे चुका था। अब फिजिकल के लिए उसकी जगह एक अन्य को दौड़ाने की तैयारी थी। इस बीच एसटीएफ ने गिरोह का भंडाफोड़ कर सभी को धर लिया। 
विज्ञापन


सिपाही निलंबित, सलमान की तलाश तेज 
आरोपी सिपाही अच्युतानंद यादव की वर्तमान तैनाती अयोध्या में है। एसटीएफ ने उसकी गिरफ्तारी के बाद अयोध्या पुलिस को रिपोर्ट भेज दी थी। जानकारी के मुताबिक सिपाही पर विभागीय कार्रवाई करते हुए उसको निलंबित कर दिया गया था। प्रारंभिक जांच भी शुरू हुई है। उधर प्रयागराज निवासी सीआरपीएफ सिपाही सलमान की तलाश एसटीएफ ने तेज कर दी है। वह भी गिरोह का हिस्सा है। सूत्रों के मुताबिक सीआरपीएफ को इस संबंध में एसटीएफ ने जानकारी दी है। उसकी तलाश मं दबिश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटेट पेपर लीक मामला : कोचिंग संचालक के मोबाइल से खुलेंगे राज
एसटीएफ ने बीते मंगलवार को सीटेट परीक्षा पेपर लीक के मामले में इंदिरानगर निवासी कोचिंग संचालक अमित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भजा था। उसके मोबाइल से प्रश्न पत्र, प्रवेश पत्र समेत कई अहम दस्तावेज बरामद हुए थे। एसटीएफ की जांच में सामने आया कि अमित ने अपने एक मोबाइल का पूरा डाटा डिलीट कर दिया था। एसटीएफ अब उसके मोबाइल का डाटा रिकवर कराने के प्रयास में है। जिससे कई बड़े राज खुल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक जिसको उसने पेपर व्हाट्सएप पर भेजा था, पुलिस ने उनमें से कुछ से पूछताछ की है। एसटीएफ इनको आरोपी या गवाह बना सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed