{"_id":"6335fd90c1d0241eec6286d9","slug":"solver-arrested-in-lucknow-lucknow-news-lko650728599","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक दबोचा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैरपुर थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार एक कंप्यूटर सेंटर पर रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑनलाइन परीक्षा में एक सॉल्वर को दबोच लिया गया।
बिहार निवासी आरोपी दीपक ने पूछताछ में कुबूला कि गोरखपुर के वीरेंद्र की जगह परीक्षा देने के लिए उसे 50 हजार रुपये दिए गए थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक सैरपुर अखत्यार अहमद अंसारी के मुताबिक, आईआईएम रोड स्थित एपी कंप्यूटर सेंटर पर रेलवे में क्लर्क पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा चल रही थी।
दोपहर को परीक्षा के दौरान एक युवक पर संदेह होने पर परीक्षा संचालन टीम के अमित कुमार ने सूचना दी। युवक का चेहरा प्रवेश पत्र पर लगे फोटो से मिलान कराने पर अलग मिला।
विज्ञापन
आधार कार्ड देखा तो उसमें भी फोटो दूसरा और नाम सुरेंद्र लिखा था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी बिहार के रोहताश परहिरया का रहने वाला दीपक है।
वह गोरखपुर के बहरामपुर नवका टोला निवासी वीरेंद्र की जगह परीक्षा देने आया था। शुरूआती पूछताछ में उसने खुद को वीरेंद्र का भाई बताया। सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरी सच्चाई उगल दी।
दीपक ने बताया कि बीए पास कर कुछ दिन गोरखपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के बाद प्रयागराज चला गया था। इस दौरान वीरेंद्र ने अपनी जगह परीक्षा देने को कहा।
पैसों के लालच में आकर वह परीक्षा देने आ गया। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।