फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   soldier accused of exploiting woman on pretext of marriage In Lucknow

Lucknow News: सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप, आरोपी व उसके पिता पर केस दर्ज

Sun, 01 Jun 2025 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Jun 2025 06:34 PM IST
सार

लखनऊ में युवती ने सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने आरोपी व उसके पिता पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
soldier accused of exploiting woman on pretext of marriage In Lucknow
crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ के इटौंजा इलाके में रहने वाले युवती ने सीतापुर के संदना निवासी सैन्यकर्मी अजीत पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी व उसके पिता पर युवती को धमकी देने का भी आरोप है। शनिवार को दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह मौसी की शादी में गई थी। वहां पहली बार अजीत से उसकी मुलाकात हुई थी। अजीत ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद फोन पर बातचीत करने लगा। प्यार के जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया। 

विज्ञापन

युवती ने संबंध के बारे में परिजनों को भी बताया था

आरोप है कि एक दिन अजीत घुमाने के बहाने उसे किराये के कमरे ले गया। वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का झांसा देकर उसको चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी अक्सर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। युवती ने संबंध के बारे में अपने परिजनों को भी बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पदभार ग्रहण करने के बाद सीएम योगी से मिले नए डीजीपी, बोले- राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाऊंगा


इस पर परिजनों ने बेटी की शादी के लिए अजीत के घरवालों से बातचीत की। इस पर उन लोगों ने दो साल का वक्त मांगा। इस बीच आरोपी अजीत को सेना में नौकरी मिल गई। देखते-देखते वक्त गुजरता चला गया। कुछ दिन पहले युवती ने अजीत से शादी की बात कही। इस पर उसने गाली-गलौज करते हुए शादी करने से मना कर दिया। 

अजीत व छोटेलाल के खिलाफ केस दर्ज

इसके बाद युवती ने अजीत के पिता छोटेलाल से फोन पर बात की तो उन्होंने भी जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि उस इटौंजा पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद डीसीपी उत्तरी गोपाल चौधरी से मिलकर शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर इटौंजा थाने में अजीत व छोटेलाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed