{"_id":"658bfbd3e3d7bc878108553f","slug":"solar-energy-will-be-used-in-medical-colleges-in-uttar-pradesh-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे प्रदेश के मेडिकल कॉलेज, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सौर ऊर्जा से रोशन होंगे प्रदेश के मेडिकल कॉलेज, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश
Wed, 27 Dec 2023 03:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Dec 2023 03:56 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे कॉलेजों में बिजली खर्च में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के सरकारी मेडिकल कॉलेज सौर उर्जा से रोशन होंगे। इसके लिए मेडिकल कॉलेजों के प्रमुख भवनों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। बिजली की बचत होगी। बिजली पर होने वाले खर्च में भी कमी लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को सौर उर्जा प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोलर पैनल लगने से बिजली की बचत होगी। संस्थानों को आर्थिक बचत भी होगी। संस्थानों में निर्बाध बिजली आपूर्ति भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सरयू की बाढ़ में भी सुरक्षित रहेगा राम मंदिर, ये विशेषताएं सदियों तक सुरक्षित रखेंगी रामलला का घर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यह भी एक तपस्या: अभी भी सौ वर्ष पुराने मकान में रह रहे, राम मंदिर बनने के बाद ही खुद के घर की रखेंगे ईंट
मेडिकल संस्थान यूपीनेडा के अफसरों से उर्जा क्रय अनुबंध भी कर सकते हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के कई मेडिकल संस्थानों ने इस दिशा में सकारात्मक प्रयास किए हैं। इसमें लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, मेरठ मेडिकल कॉलेज समेत अन्य मेडिकल संस्थान शामिल हैं।
बिजली संकट से मिलेगी राहत
सोलर पैनल से बिजली निर्माण का फायदा संस्थानों को मिलेगा। बिजली संकट से संस्थानों को काफी हद तक निजात मिल सकेगी। रोगियों को और बेहतर व सुगम उपचार मिल सकेगा। बिजली के अभाव में उपचार थमने की आशंका कम होगी।