फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   software engineer molested officer's wife, arrested in lucknow

इंजीनियर ने घर में घुसकर अधिकारी की पत्नी से की अश्लील हरकतें, बेटे पर लोहे की रॉड से किया हमला

Mon, 13 Jan 2020 05:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Jan 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
software engineer molested officer's wife, arrested in lucknow
आरोपी ऋषभ - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के बाजारखाला थानाक्षेत्र में रविवार दोपहर ऋषभ शुक्ला ने वाणिज्यकर विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के घर में घुसकर उनकी पत्नी से छेड़छाड़ की। विरोध पर महिला की पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर बीच बचाव के लिए आए उनके 17 साल के बेटे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन


भागते वक्त आरोपी ने महिला पर भी रॉड से वार किया। पड़ोसियों ने आनन-फानन मां-बेटे को रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल ले गए। वहीं, देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक वियजेंद्र सिंह के मुताबिक, मोतीझील ऐशबाग में वाणिज्यकर के प्रशासनिक अधिकारी परिवार संग रहते है। रविवार को वह काम के सिलसिले में बाहर गए थे। दोपहर करीब तीन बजे कॉलोनी का ऋषभ शुक्ला घर में घुस आया और प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी से अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध पर महिला की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का आरोप, युवक हमेशा करता है बवाल

चीख सुनकर दूसरे कमरे से बेटा आया तो ऋषभ ने उसे भी पीट दिया। आरोपी ने महिला के बेटे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद महिला पर भी रॉड से हमला किया। चीख सुनकर पड़ोसी जुटे तो आरोपी भाग निकला।

पड़ोसियों ने घायल मां-बेटे को रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की सर्जरी करनी पड़ी। परिवारीजनों के मुताबिक, पीड़िता को 20 टांके लगे हैं। जबकि उनके बेटे को भी नौ टांके लगे हैं। दोनों की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां बेटे का बयान लिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ऋषभ शुक्ला अक्सर बवाल करता रहता है। आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है। कॉलोनी के लोगों से मारपीट व गाली गलौज आम बात है। उसने कुछ दिन पहले भी वाणिज्यकर अधिकारी के घर में घुसकर विवाद किया था। आरोपी के परिवारीजनों द्वारा माफी मांगने के कारण पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी।

रविवार की वारदात से वाणिज्यकर अधिकारी का पूरा परिवार दहशत में है। प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़, मारपीट, गालीगलौज व धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर शाम आरोपी ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed