फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Social service is true worship: Dr. Dinesh Sharma

समाज सेवा ही सच्ची पूजा : डॉ. दिनेश शर्मा

Wed, 09 Apr 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Social service is true worship: Dr. Dinesh Sharma
कार्यक्रम में प्रस्तुति बच्चे। 
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में मंगलवार को रोटी कपड़ा फाउंडेशन का 11वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वर्षा फाउंडेशन के कैंसर पीड़ित बच्चे, रेनबो समिति के दिव्यांग बच्चे, हनुमंत पाठशाला एवं संकल्प परिवार के स्लम क्षेत्र के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रायबरेली से आए दिव्यांग कलाकर शबाब अली के भजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हनुमंत पाठशाला की खुशी ने आजा नचले... पर नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, समाज सेवा ही सच्ची पूजा है। फाउंडेशन ‘मैं’ की जगह ‘हम’ के भाव को लेकर काम कर रहा है यही सबसे बड़ी विशेषता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन की ओर से समाजसेवियों स्वाति शर्मा, कृष्णानंद राय, माधवी बाजपेई, अरविंद सिंह, टीपी पांडे समेत अन्य विशिष्टजन को सम्मानित किया गया। इस दौरान तुलसी का पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। अध्यक्ष राजेश आनंद, सचिव रिद्धि किशोर गौड़ समेत अनेक वरिष्ठ जन, समाजसेवी और बड़ी संख्या में बच्चे कार्यक्रम में मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed