फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sna workers demand bonus and pansion

एसएनए कर्मचारियों ने मांगा भत्ता-पेंशन

Wed, 11 Sep 2013 10:33 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 11 Sep 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
sna workers demand bonus and pansion

उप्र संगीत नाटक अकादमी एवं कथक केंद्र कर्मचारी संघ की बैठक में सेवा नियमावली को लागू करने, रुके हुए बोनस का तत्काल भुगतान और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन व ग्रेच्युटी सहित कई मांगें उठाई गईं।

विज्ञापन


बैठक अकादमी के सभागार में हुई। संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि संगीत नाटक अकादमी के कर्मचारियों की समस्याओं को लंबे अर्से से अनसुना किया जा रहा है। कई बार आश्वासन दिए गए, लेकिन कार्रवाई एक बार भी नहीं हुई।
विज्ञापन


वर्ष 2008 से कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस पर रोक लगा दी गई। इसका भुगतान होना चाहिए। साथ ही कर्मचारियों को समयमान वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान मिले।

अकादमी में 11 संविदाकर्मी हैं, उन्हें महंगाई भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, पेंशन व ग्रेच्युटी की सुविधा दी जाए। रिक्त पदों पर संविदाकर्मियों को समायोजित किया जाए। बैठक में महामंत्री अजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed