{"_id":"64ada066c14ab90f200eb107","slug":"smugglers-running-away-after-stealing-cattle-opened-fire-villagers-narrowly-escaped-raebareli-news-c-101-1-slko1031-765-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मवेशी चुराकर भाग रहे तस्करों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मवेशी चुराकर भाग रहे तस्करों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे ग्रामीण
Wed, 12 Jul 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। थाना क्षेत्र में मवेशी चोरी करके भाग रहे तस्करों ने पीछा करने पर ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि ग्रामीण बाल-बाल बच गए। इस दौरान लोडर चालक को पकड़ लिया गया, जबकि उस पर सवार मवेशी चोर फरार हो गए। पुलिस ने लोडर में बंधे तीन मवेशियों को सुपुर्दगी में लिया।
सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे बाबू गांव निवासी रामदीन यादव की दो भैंस, पड़वा रात में खोलकर चोर लोडर में लादकर भाग रहे थे। गेगासो रास्ते में खड़े ग्रामीण सानू, अनुज पटेल, रामचंद्र, दीपू, धर्मेंद्र ने लोडर में लदे मवेशी देखकर कार से पीछा किया। लोडर चालक ने वाहन कनकापुर की ओर मोड़ दिया और लालगंज के गांव मार्ग से रघुनाथगंज खजूर गांव की ओर जाने लगे। चालक ने कार से पीछा करना बंद नहीं किया। चोरों ने लोडर रोककर ग्रामीणों पर असलहों से तीन राउंड फायरिंग किया। फायरिंग में कार सवार ग्रामीण बाल-बाल बच गए। इसके बाद चालक लोडर लेकर रघुनाथगंज की ओर भागा। लोडर चालक ने कार में टक्कर मारी। इससे कार एक शौचालय की दीवार से लड़ गई। इस बीच चालक लोडर बैक करने लगा, लेकिन लोडर एक गड्ढे में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस पहुंच गई और लोडर चालक को दबोच लिया। वहीं लोडर पर सवार अन्य लोग फरार हो गए। थानेदार हरिकेश सिंह ने बताया कि लोडर चालक से मवेशी तस्करों के नाम पते की जानकारी जुटाई जा रही है। अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है।