अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी: समस्याएं सुनीं, लोगों को खिलाया भुट्टा, बच्ची को भिजवाया स्कूल
केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने जनसमस्याएं सुनने के साथ लोगों से अपने भावनात्मक रिश्ता भी दिखाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने शनिवार को बीएचईएल गेस्ट पहुंचे लोगों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को शिकायत सुनकर उसके निस्तारण के प्रति सक्रिय रहीं। इसके अतिरिक्त रास्ते में उन्हें जो भी जहां मिला उसकी पीड़ा सुनी और बच्चों के प्रति प्यार प्रकट किया।
कमरौली रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार को ट्रेन पास होने के कारण केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला रुका था। इसी बीच एक पांच साल बच्ची को लेकर उसकी मां पहुंच गई। बच्ची को देखकर स्मृति गाड़ी से उतर पड़ी। वह उसे लेकर सड़क किनारे पहुंच गई। पूछा कि पढ़ाई करती हो, जवाब मिला नहीं। पूछा कि क्या बनना चाहती हो, डाक्टर, कलेक्टर या इंस्पेक्टर, जवाब मिला पुलिस इंस्पेक्टर। फिर केंद्रीय मंत्री ने भाजपा की महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा बाजपेई को कहा कि बच्ची को लेकर आप स्कूल जाइए और एडमीशन करवाइए। वह जब तक स्कूल पहुंचती तब तक स्कूल बंद हो चुका था, ऐसे में सोमवार को एडमिशन होगा।
साथ ही उसकी मां व पिता के बीच चल रहे विवाद का समाधान कराने के लिए महिला एसओ को निर्देश दिया। इससे पहले गेस्ट हाउस में अशरफगढ़ की फूला देवी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे एक साल से राशन नहीं मिल रहा है। पेंशन भी नहीं मिल रहा है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने तत्काल लेखपाल को बुलाकर तत्काल राशन दिलवाने के साथ ही पेंशन की प्रक्रिया पूरी करने को कहा।
भुट्टे का टेस्ट लिया
यहां से निकलने के बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला जगदीशपुर स्थित पूरे शोहरत रेलवे क्रासिंग पहुंचा। क्रासिंग बन्द होने से एक बार फिर से उन्हें रुकना पड़ा। स्मृति इरानी ने गाड़ी से नीचे उतर कर पूरे शोहरत निवासी घनश्याम की दुकान पर भुना भुट्टा लिया और साथ में चल रहे लोगों को खिलाने लगी। यह देख घनश्याम की खुशी का ठिकाना नहीं है। घनश्याम कहते हैं कि मेरी जिंदगी में यह सबसे खुशी का दिन है कि किसी सांसद दीदी ने मेरी दुकान से खरीदारी की है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।
इसके बाद वह पूरे शोहरत सिंह स्थित गौरव सिंह के घर पर मौजूद लोगों से मुलाकात की। ग्राम प्रधान रामावती की मृत्यु मई 2023 में हुई थी, परिजनों को पंचायत कल्याण सहायता राशि के तहत 10 लाख रुपए दिलाए जाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों की मांग पर जूनियर हाई स्कूल के बाउंड्री वॉल कराए जाने के निर्देश दिए। यहां से निकलने के बाद वे मंगौली गांव पहुंची, खैरातपुर निवासी हाजी राज मोहम्मद ने मंगौली से गडरियाडीह के बीच 200 मीटर इंटर लॉकिंग की मांग की।
हाईवे पर बनी रेलवे क्रासिंग ने रोका केन्द्रीय मंत्री का काफिला
बीएचईएल गेस्ट हाउस से निकलने के बाद शनिवार को जन संवाद कार्यक्रम में जाते समय कमरौली थाने के पास हाईवे पर स्थित रेलवे क्रासिंग फाटक बंद होने से लगभग बीस मिनट तक क्रासिंग बंद रही। पूरे शोहरत स्थित क्रासिंग बंद होने से मंत्री के काफिले को रूकना पड़ा।
केद्रीय मंत्री के साथ सेल्फी लेकर खुश दिखे राहगीर
शनिवार को कमरौली रेलवे क्रासिंग के पास गेट बंद होने के दौरान सड़क पर खडी होकर समस्या को सुनती केंद्रीय मंत्री सांसद मृति इरानी को अपने बीच पाकर राहगीर भी बच्चों को लेकर सेल्फी लेते नजर आए। स्मृति भी बच्चों को दुलराती दिखीं।