{"_id":"5b910a00867a557f5e02b76e","slug":"smriti-irani-to-visit-amethi-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में दूसरी बार अमेठी का दौरा करेंगी स्मृति ईरानी, पिछले दौरे पर दी थी खास सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में दूसरी बार अमेठी का दौरा करेंगी स्मृति ईरानी, पिछले दौरे पर दी थी खास सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 06 Sep 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी एक सप्ताह में दूसरी बार अमेठी का दौरा करेंगी। वो शुक्रवार सात सितंबर को अमेठी का एक दिवसीय दौरा करेंगी। इसके पहले एक सितंबर को भी वो अमेठी में थीं।
विज्ञापन
एक सितंबर को अपने दौरे पर स्मृति ने प्रदेश को पहले डिजिटल ग्राम का तोहफा दिया था। उन्होंने मुसाफिरखाना ब्लॉक के पिंडारा ठाकुर गांव में कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ करते हुए कहा था कि ग्रामीणों को यहां पर केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित 206 सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी वार किए थे। राहुल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का जिक्र किए बिना स्मृति ने कहा था कि अमेठी ही मेरा धाम है और यहां के लोग मेरे भगवान हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं। जिसे लेकर स्मृति ने कटाक्ष किया था।
विज्ञापन
स्मृति शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी जहां से सड़क मार्ग से रायबरेली और फिर अमेठी जाएंगी।