फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smriti Irani speaks on Protest in shaheen Bagh.

शाहीन बाग की आड़ में जिन्ना वाली आजादी की मांग कर रहा है विपक्ष: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Thu, 30 Jan 2020 02:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Jan 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Smriti Irani speaks on Protest in shaheen Bagh.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला।

केंद्रीय कपड़ा और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और ऐसे दल जिन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने नकार दिया वो शाहीन बाग की आड़ में देश तोड़ने वालों का समर्थन कर रहे हैं। ये लोग जिन्ना वाली आजादी की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पूरे देश में आक्रोश है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों को समर्थन दिया है। वहां देश विरोधी व संविधान विरोधी नारे लग रहे हैं। देश को बांटने की बात की जा रही है। ये राजनीतिक दल 2019 के चुनाव में मिली हार को पचा नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अपने एक दिवसीय दौरे पर स्मृति ईरानी ने अमेठी के भेटुआ में करीब 20 योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें किसान सीड सेंटर और सोलर लाइट से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना में मृत छह लोगों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए जिले के कलेक्टर का आभार जताया। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 30-30 हजार रुपये दिलवाए और उनके परिजनों को इंश्योरेंस की पांच-पांच लाख रुपये रकम दिलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed