फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smriti Irani launches Girls Ompics 2023

Girls Olympic Championship 2023 : स्मृति ईरानी ने कहा, बेटियों के आगे बढ़ने से ही सशक्त होगा राष्ट्र

Wed, 26 Jul 2023 06:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 26 Jul 2023 06:38 PM IST
सार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने 'अमर उजाला खेल खिलाड़ी उत्तर प्रदेश बालिका ओलंपिक-2023' का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
Smriti Irani launches Girls Ompics 2023
अमर उजाला खेल खिलाड़ी उत्तर प्रदेश बालिका ओलंपिक-2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि बेटियों के आगे बढ़ने से ही राष्ट्र सशक्त होगा। खेल के मैदान में भी उनका व्यक्तित्व निखरता है। आज हर क्षेत्र में देश की बेटियां नाम रोशन कर रही हैं। बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित ''अमर उजाला खेल खिलाड़ी उत्तर प्रदेश बालिका ओलंपिक-2023'' की जितनी सराहना की जाए, कम है।

विज्ञापन


अमर उजाला बालिका ओलंपिक-2023 के उद्घाटन सत्र से वर्चुअल जुड़कर स्मृति ईरानी ने अपना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर चुका है। आजादी का भी हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। स्त्री को घर की लक्ष्मी माना जाता है। महिलाओं का स्थान हमारे समाज में इतना ऊंचा है कि ज्ञान की देवी सरस्वती हैं और राक्षसों का नाश करने वाली देवी दुर्गा हैं। यह हमारी परंपराओं में स्त्री जाति की सशक्तीकरण का प्रतिबिंब है।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्हीं बेटियों को आज अमर उजाला आयोजन करके सम्मानित करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। इतिहास के पन्नों में 25 जुलाई 2023 का दिन हमेशा के लिए दर्ज हो गया है, क्योंकि इस दिन आदिवासी समुदाय से आने वाली हमारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का इस पद पर एक साल पूरा हो गया। वहीं, 25 जुलाई को ही राज्यसभा का संचालन भी नागालैंड की महिला जनप्रतिनिधि के हाथ में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, कार्यक्रम में भाग ले रहीं 75 जिलों की बालिकाओं से कहना चाहूंगी कि मेरे पीछे दीवार पर आपको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र दिख रहे हैं, ये दोनों ऐसी शख्शियतें हैं, जो दिन-रात महिला सशक्तीकरण के काम में लगे हैं। इसी का नतीजा है कि आज महिलाएं न सिर्फ खेल के मैदान में, बल्कि शिक्षा, शोध और आर्थिक विकास समेत हर क्षेत्र में अपना बढ़चढ़कर योगदान दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में महिलाएं प्रतियोगिता के माध्यम से खुद को साबित करती हैं। अमर उजाला का यह अनूठा आयोजन महिलाओं के लिए काम कर रहे स्वयंसेवी संगठनों के लिए भी काफी प्रेरणादायी है। इस आयोजन में मार्शल आर्ट, वॉलीबाल, हॉकी, फुटबॉल, बॉक्सिंग और हैंडवॉल शामिल हैं। इनमें जो जीतें, वे बधाई की पात्र हैं और जो भागीदार बन रही हैं, वे भी महिलाओं को एक सशक्त समूह में विकसित करने मे योगदान दे रही हैं। इसलिए आप सभी को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।


मैदान में उतरे 75 जिले, 6 खेल और 1200 खिलाड़ी

अमर उजाला खेल खिलाड़ी उत्तर प्रदेश बालिका ओलंपिक-2023 में सभी 75 जिलों की करीब 1200 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। बुधवार से प्रतियोगिताएं प्रारंभ हो गईं। इस आयोजन में मार्शल आर्ट, वॉलीबाल, हॉकी, फुटबॉल, बॉक्सिंग और हैंडवॉल शामिल हैं। उनके उत्साहवर्धन के लिए बुधवार को बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, आम लोगों के अलावा संबंधित जिलों के खेल अधिकारी और कोच भी स्टेडियम में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed