Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smriti Irani Choupal

Lucknow News: तहसीलदार का पेशकार मांग रहा 10 हजार

Fri, 02 Jun 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 02 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Smriti Irani Choupal
रायबरेली के धरई गांव में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। -संवाद
सांसद ने तीन ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर सुनीं लोगों की समस्याएंसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलोन (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सलोन विधानसभा क्षेत्र की धराई, बीरभानपुर, लहुरेपुर ग्राम सभा में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। इस दौरान कमालापुर निवासी शिव बहादुर ने उनसे शिकायत की कि उसकी पत्नी शोभा देवी के नाम जमीन का दाखिल खरिज होना था। तहसीलदार के पेशकार ने दाखिल खारिज के नाम पर उससे दस हजार रुपये ले लिए। पेशकार ने कहा कि जल्दी करा दो नहीं तो तहसीलदार का स्थानांतरण हो जाएगा। शिव बहादुर की यह बात सुनकर केंद्रीय मंत्री हैरान रह गईं। उन्होंने एसडीएम सलोन को जांच करके रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

चौपाल के दौरान धरई-सलोन मार्ग खस्ताहाल मार्ग का मुद्दा भी लोगों ने उठाया। सांसद ने नाराजगी जताई और पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को बुलाकर कहा कि एक हफ्ते के अंदर सड़क की मरम्मत कराकर रिपोर्ट सौंपी जाए। अगर सड़क मरम्मत कराने में कोई ठेकेदार आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करो। मीरजहांपुर निवासी हरिश्चंद्र ने सांसद को बताया कि पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही से छप्पर में आग लग गई। उसकी भैंस की मौत हो गई। शिकायत पर अधिकारियों ने कोई मुआवजा नहीं दिया गया। सांसद ने प्रकरण को दिखवाने की बात कही। इसके बाद वे लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन


पीड़िता बोली-न्याय नहीं मिला, सीओ सुनते नहीं
मीरजहांपुर गांव की रहने वाली श्रीमती ने सांसद को बताया कि जमीन विवाद मामले में उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। सीओ से भी प्रकरण की शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। पीड़ित महिला की यह बात सुनकर सांसद अवाक रह गईं। उन्होंने सीओ को कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। इसे तत्काल दिखाया जाए और पीड़िता को हर हाल में न्याय दिलाया जाए। सीओ ने प्रकरण में कार्रवाई कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed