फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smriti Irani attacks Rahul Gandhi, says he ran away from Amethi

स्मृति का राहुल पर सीधा हमला: कहा- भागने का इतिहास मेरा नहीं उनका, 2014 में मुलायम की वजह से हुई थी जीत

Fri, 25 Aug 2023 07:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 25 Aug 2023 07:07 PM IST
सार

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। अमेठी पहुंची ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी का इतिहास भागने का रहा है। अमेठी की जनता सिर्फ गांधी परिवार को पनपने के लिए उन्हें वोट नहीं देगी। 

विज्ञापन
Smriti Irani attacks Rahul Gandhi, says he ran away from Amethi
कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को गांधी परिवार पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर  उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी का अधिकार है, वो कहीं से भी लड़े। दो जगह से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर स्मृति ईरानी ने  कहा कि भागने का इतिहास मेरा नहीं राहुल गांधी का रहा है। उन्होंने कहा कि अमेठी में गांधी परिवार ने हमेशा मोदी व योगी की सरकार विरोध किया है। मोदी-योगी राज में अमेठी लोकसभा क्षेत्र साढ़े सात लाख लोगों को मुफ्त का अनाज मिलता है। क्या गांधी परिवार को लगता है कि अमेठी का गरीब परिवार मुफ्त का अनाज छोड़ देगा सिर्फ इसलिए कि गांधी परिवार पनप सके। क्या गांधी परिवार को लगता है कि पांच लाख किसान अपना छह हजार रुपये सालाना छोड़ देगा, 90 हजार परिवार अपना घर त्याग देंगे कि गांधी परिवार का घर बस सके।

विज्ञापन


विज्ञापन


अमेठी के लोगों पर की अभद्र टिप्पणी 

 राहुल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अमेठी छोड़ा, तब जाकर दक्षिण में अमेठी के नागरिकों के बारे में अभद्र टिप्पणी की। कहा कि अमेठी के लोगों का विवेक मर चुका है, जो लोग वोटर को राक्षस कहते हैं, आपको लगता है कि अमेठी की जनता ऐसे लोगों को स्वीकार करेगी। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करेगी। यही नहीं, एक सवाल के जवाब में कहा कि वह अपनी पार्टी के मालिक है और मैं अपनी पार्टी की कार्यकर्ता। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश का चुनाव नये संकल्पों का चुनाव है। चंद्रयान की सफलता को देखा है। राष्ट्र में उत्साह का माहौल देखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम की वजह से जीते 2014 का चुनाव 

एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा कि वर्ष 2014 में पहला चुनाव लड़ा था। उस वक्त हालात यह थे कि हम 60 फीसद बूथों पर बस्ता तक नहीं बांट पा रहे थे। उस वक्त सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सोनिया गांधी ने उनसे कहा था कि एक लाख वोट बेटे के लिए ट्रांसफर कर दें। उस चुनाव में एक लाख सात हजार का अंतर आया था। इसका मतलब है कि अगर उस वक्त मुलायम सिंह यादव मदद नहीं करते तो राहुल गांधी से मुझे मिले मतों का अंतर महज सात हजार ही था। 

 वह भी तब जब हमारे पास सिर्फ 30 दिन का ही समय मिला था। उन्होंने कहा कि हारने के बाद भी हम क्षेत्र में रहे। काम करते रहे। 2019 के चुनाव में जनता ने हमारी सेवा को स्वीकार किया। आज जिला पंचायत से लेकर हर क्षेत्र में पार्टी मजबूत है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में पांच में से चार में कांग्रेस की जमानत तक जब्त हो गई। इतिहास में पहली बार कांग्रेस का अध्यक्ष हारा था, वह भी एक सामान्य से भाजपा कार्यकर्ता से। यह एक बड़ी बात थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed