Sultanpur: स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस से निकला धुआं, मची अफरातफरी
सुल्तानपुर जिल के बल्दीराय थाना क्षेत्र में बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस में धुआं उठने से हड़कंप मच गया। इससे अफरातफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के हलियापुर-सुल्तानपुर मार्ग पर मौहरिया के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। अलीगंज के एक स्कूल की बस ऊंचगांव से 27 बच्चों को लेकर कुमारगंज की ओर जा रही थी। अभी बस मौहरिया गांव के पास पहुंची थी कि एकाएक बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा। यह देखने के बाद सड़क के किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने चालक को तेज आवाज देकर बस को रुकवाया जिसके बाद आननफानन बच्चों को बस से उतारा गया। दूसरी बस को बुलाकर बच्चों को उससे भेजा गया।
इस संबंध में एआरटीओ नंद कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बारे में पता लगाया गया। वाहन नंबर के आधार पर जांच की गई। जांच में वाहन की फिटनेस, इंश्योरेंस वैध मिले हैं। कोई तकनीकी कमी से धुआं निकला होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.