{"_id":"6614583a75decdb60f003eb6","slug":"smoke-came-out-from-triveni-express-passengers-jumped-raebareli-news-c-101-1-slko1034-113078-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: त्रिवेणी एक्सप्रेस से निकला धुआं, कूदे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: त्रिवेणी एक्सप्रेस से निकला धुआं, कूदे यात्री
Tue, 09 Apr 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस में सोमवार को धुंआ निकलने से हड़कंप मच गया। यह घटना रायबरेली रेलवे स्टेशन पर देर शाम घटी। ट्रेन जैसे ही छूटी, वैसे धुंआ निकलने पर घबराए यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। बोगियों में सवार यात्री कूदकर बाहर भागे। रेलवे सुरक्षा बल ने छानबीन शुरू की। पता चला कि बोगी में लगे अग्निशमन उपकरण की पिन निकल जाने के कारण धुंआ फैला। इस घटना से आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
त्रिवेणी एक्सप्रेस लखनऊ की ओर से देर शाम रायबरेली स्टेशन पहुंची। कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन को प्रयागराज की ओर रवाना किया गया। यह गाड़ी जैसे ही कुछ आगे बढ़ी, तभी बोगी में धुंआ फैलने लगा। कुछ ही देर में धुएं से बोगी भर गई तो आग लगने की आशंका से घबराए यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी।
बोगी में बैठे यात्री कूद कर बाहर भागने लगे। रेलवे सुरक्षा बल ने भी यात्रियों को दूर हटाया और छानबीन शुरू कर दी। जिस बोगी में धुंआ निकल रहा था, उसमें छानबीन की गई तो यह धुंआ अग्निशमन उपकरण के कारण निकलता पाया गया।
विज्ञापन
आरपीएफ प्रभारी आलोक मौर्य ने बताया कि ट्रेन में भीड़ बहुत अधिक थी। यात्रियों के चढ़ने-उतरने के दौरान किसी ने अग्निशमन उपकरण की पिन निकाल दी, जिससे धुंआ फैला। कुछ ही देर में स्थिति संभाल ली गई और ट्रेन रवाना की गई।
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि बोगी में धुंआ निकलने पर चेन खींची गई, जिससे ट्रेन रुक गई। शाम पौने सात बजे आई ट्रेन सवा सात बजे रवाना हुई।