फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smog increasing pollution in Lucknow

धुंध और मौसम में बदलाव से बिगड़ रही हवा की सेहत

Fri, 19 Nov 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Smog increasing pollution in Lucknow
राजधानी की हवा पिछले 48 घंटे से भी अधिक वक्त से खराब बनी हुई है। लगातार धुंध और मौसम में आए बदलाव से तीसरे दिन वायु प्रदूषण में भी बढ़ोतरी मिली। वहीं, तालकटोरा, लालबाग और अलीगंज सबसे अधिक प्रदूषित इलाके बने हुए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूूरे दिन सड़कों पर धुंध छाई रही। यह तब है जब प्रशासन के आदेश पर यूपीपीसीबी और नगर निगम एक्शन प्लान लागू होने का दावा कर रहे हैं।
नगर निगम की तरफ से रोज पानी का छिड़काव और मशीनों से सफाई के दावे किए जा रहे हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और एलडीए सड़कों के गड्ढे भरने के अलावा निर्माण साइटों पर भी सख्ती बढ़ाए जाने का दावा कर चुके हैं। फिर भी वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

लागू हो जाता है एक्शन प्लान
सीपीसीबी के नियम के मुताबिक, 48 घंटे से अधिक वक्त तक हवा के खराब बने रहने के बाद एक्शन प्लान लागू कर इसे कम करने के प्रयास शुरू कर दिए जाते हैं। यहां करीब चार दिन से हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है। फिर भी इसमें कमी नहीं लाई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर बादल, अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरा
पूर्वी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई दे रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, धुंध और कोहरा का असर दिखेगा। दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि बुधवार को 27.8 दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed