{"_id":"620abea42869a026247e54ee","slug":"smartcity-commond-centre-activated-vts-in-vehicles-used-for-garbage-collection-lucknow-news-lko6178461164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों पर अब स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर की नजर, निगरानी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों पर अब स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर की नजर, निगरानी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कचरा प्रबंधन योजना के तहत घरों से कूड़ा समय से उठे, इसके लिए सोमवार से स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर से गाड़ियों की निगरानी शुरू हो गई। अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय ने कमांड कंट्रोल सेंटर जाकर वीटीएस से हो रही निगरानी को स्क्रीन पर देखा। घरों से कूड़ा उठाने के लिए ईकोग्रीन कंपनी ने 550 गाड़ियां लगाई हैं, लेकिन व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) अभी 260 गाड़ियाें में ही लग पाया है। ऐसे में अभी आधी से अधिक गाड़ियां कमांड सेंटर के निगरानी सिस्टम के दायरे से बाहर हैं।
जिन गाड़ियाें का वीटीएस कमांड कंट्रोल सेंटर से लिंक हो गया है वह किस समय काम पर निकलीं और किस रूट से होते हुए कहां-कहां गईं, इसकी पूरी जानकारी मिलने लगी है। इससे अब इन गाड़ियों के चालक मनमानी नहीं कर पाएंगे। पहले दिन कमांड कंट्रोल सेंटर से मिली रिपोर्ट के बारे में अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय ने बताया कि अभी 260 गाड़ियों में वीटीएस लगा है। गाड़ियों को कूड़ा कलेक्शन के लिए सुबह सात बजे निकल जाना है। पहले दिन कमांड सेंटर से निगरानी में पता चला कि सुबह सात से आठ के बीच 235 गाड़ियां क्षेत्र में निकलती दिखीं। वहीं सुबह आठ से नौ के बीच सात और गाड़ियां निकलीं। इस तरह 260 में नौ बजे तक कुल 242 गाड़ियां फील्ड में निकल गईं। ये गाड़ियां किस-किस रूट पर कहां गईं और कहां रुकीं, यह सब रिपोर्ट कमांड सेंटर पर आ रही है। अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय का कहना है अभी जिन गाड़ियां में वीटीएस नहीं लगा है उनमें भी एक सप्ताह के अंदर लग जाएगा। इसके बाद उन गाड़ियों का वीटीएस भी कमांड सेंटर से लिंक कर दिया जाएगा। अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय ने बताया कि कमांड कंट्रोल सेंटर से निगरानी होने के बाद अब ईकोग्रीन वाले मनमानी या लापरवाही नहीं कर पाएंगे। इससे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का का सही तरीके से होगा। यदि गाड़ी वाला नहीं जाएगा तो यह लापरवाही छिप नहीं पाएगी।