फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Smart city's blue print to be prepared by December.

जानें, कब तक तैयार होगा स्मार्ट सिटी का ब्लू प्रिंट

Mon, 28 Sep 2015 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Sep 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
Smart city's blue print to be prepared by December.

स्मार्ट सिटी का स्वरूप कैसा होगा और शहरी लोगों को इनमें क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी, इसका पूरा प्रारूप दिसंबर तक तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने स्मार्ट सिटी का प्रारूप तैयार करने के लिए शहरवार कंसल्टेंट का चयन कर लिया है।

ये कंसल्टेंट 10 दिन के अंदर संबंधित नगर निगमों व पालिका परिषदों से एग्रीमेंट करने के साथ ही 60 दिन के अंदर प्रारूप तैयार करके दे देंगे।

उत्तर प्रदेश के 13 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाना है। स्मार्ट सिटी में क्या-क्या होगा, इसमें कौन-कौन से काम होने हैं, इसका पूरा प्रारूप कंसल्टेंट के माध्यम से तैयार कराया जाना है।

इन शहरों के लिए इनका हुआ चयन

Smart city's blue print to be prepared by December.

यूपी में इसके लिए कंसल्टेंट्स से टेक्निकल बिड मांगी गई थी। इसके आधार पर कंसल्टेंट का चयन किया गया है।

लखनऊ के लिए डेटा वर्ल्ड प्रा. लि., झांसी व वाराणसी के लिए एनके बिल्डकॉन, कानपुर के लिए डॉर्च होल्डिंग कंसल्टिंग इंडिया लि., सहारनपुर के लिए सॉफ्ट टेक इंजीनियर्स प्रा. लि., आगरा व बरेली के लिए इंटरनेशनल सिटी/काउंटी मैनेजमेंट एसोसिएशन, मुरादाबाद व रामपुर के लिए इंजीनियर्स इंडिया लि., अलीगढ़ व इलाहाबाद के लिए आर्वी एसोसिएट, गाजियाबाद के लिए डॉर्च होल्डिंग कंसल्टिंग इंडिया लि. तथा रायबरेली व मेरठ के लिए सॉफ्ट टेक इंजीनियर्स प्रा. लि. का बतौर कंसल्टेंट चयन किया गया है।

रायबरेली व मेरठ में से किसी एक के नाम पर केंद्र की मुहर लगने के बाद कंसल्टेंट संबंधित जिले के लिए स्मार्ट सिटी का प्रारूप तैयार करके देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed