फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smart city project to be start in september

डेडलाइन तय, स्मार्ट सिटी पर जल्द शुरू होगा काम

Thu, 26 May 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 May 2016 03:36 PM IST
सार

  • लखनऊ स्मार्ट सिटी मैनेजमेंट पोर्टल 2021 में होगा पूरा
  • 28 मई को नगर निगम के अधिकारियों की बुलाई गयी है बैठक
  • कंपनी का ऑथराइज कैपिटल होगा अभी 200 करोड़ रुपए। 
 

विज्ञापन
smart city project to be start in september
स्मार्ट ‌सिटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए जहां जून में ही स्मार्ट  सिटी के लिए कंपनी बनाने और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट (पीएमसी) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, वहीं सितंबर महीने से प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि नवंबर के बाद विधानसभा चुनावों की घोषणा होने से पहले ही जरूरी टेंडर प्रक्रिया और प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

कंसल्टेंट की तरफ से प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए सितंबर 2021 तक की समय-सीमा भी तय की गई है। हालांकि नगर निगम यह काम उससे काफी पहले पूरा करना चाहता है क्योंकि केंद्र सरकार से पैसा अगले तीन साल बाद ही मिलेगा। राज्य सरकार को भी अपना हिस्सा इसी के साथ स्मार्ट सिटी के लिए बनने वाली कंपनी को देना है।  
विज्ञापन


 स्मार्ट साइनेज, कैसरबाग में डोर टू डोर कलेक्शन और स्मार्ट बिन, स्मार्ट पार्किंग सॉल्यूशन और बेगम हजरत महल पार्क में अवध पॉइंट जैसे काम 2017 में पूरे किए जाने हैं। वहीं लखनऊ स्मार्ट सिटी मैनेजमेंट पोर्टल 2021 में पूरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव का कहना है कि हमारा फोकस अब स्पेशल परपज ह्वीकल (एसपीवी) बनाने पर है। इसके लिए निदेशक मंडल तय करने और नाम की अनुमति लेने के लिए नगर विकास विभाग से बैठक होनी है। 

नगर विकास विभाग से अनुमति मिलते ही कंपनी का रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एसपीवी बनने के तुरंत बाद विभागों के साथ मंडलायुक्त की अध्यक्षता में समन्वय बैठक और पीएमसी के चयन के लिए निविदा प्रक्रिया जून महीने में ही कराएंगे।

बैठक के बाद आगे की रणनीति पर होगा काम

smart city project to be start in september
डेमो

स्मार्ट सिटी के लिए बनने वाली कंपनी में पहले दो निदेशक मंडलायुक्त और नगर आयुक्त होंगे। इसके बाद कंपनी की सामान्य बैठक बुलाकर बाकी के निदेशकों का चयन किया जाएगा। कंपनी का ऑथराइज कैपिटल अभी 200 करोड़ रुपए होगा। 

वहीं पेडअप कैपिटल केवल पांच करोड़ रुपए रखा जाएगा। केंद्र और राज्य से अतिरिक्त 200 करोड़ रुपए मिलने पर उसे इक्विटी या फिर ग्रांट के रूप में रिजर्व करने की योजना नगर निगम ने बनाई है।

कंपनी के निदेशक मंडल में एक महिला की अनिवार्यता का पेंच अब फंस सकता है। कंपनी एक्ट के नए नियमों के मुताबिक निदेशक मंडल में एक महिला का होना जरूरी है।

ऐसे में अब नगर विकास विभाग और नगर निगम को तय करना होगा कि महिला निदेशक कंपनी में कौन होगी? इस पर फैसला कंपनी के रजिस्ट्रेशन के बाद अब लिया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि यह महिला निदेशक स्वतंत्र रूप से चुनी जाए।

स्मार्ट सिटी पर काम करने के लिए योजना बनाने के लिए अब सचिव नगर विकास एसपी सिंह ने 28 मई को नगर निगम के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। इसमें आगे की रणनीति तय करके काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed