{"_id":"650c02a2ee56fb1200024dd6","slug":"small-crime-stories-21-september-2023-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ अपराध : खुद को आईपीएस बता लड़की ने परिचित से लाखों ठगे, यहां पढ़ें शहर की अपराध की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ अपराध : खुद को आईपीएस बता लड़की ने परिचित से लाखों ठगे, यहां पढ़ें शहर की अपराध की खबरें
Thu, 21 Sep 2023 02:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Sep 2023 02:15 PM IST
सार
लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में ठगी, अनैतिक संबंध, आत्महत्या और साइबर ठगी जैसी कई घटनाएं हुई हैं। यहां पढ़ें, अपराध की संक्षेप खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में अपराध की कई घटनाएं हुई हैं। सजिमें धोखाधड़ी से लेकर ठगी तक के मामले शामिल हैं। लखनऊ में एक युवती ने खुद को आईपीएस अफसर बताकर अपने परिचित से लाखों रुपये ठग लिए। यहां पढ़ें
विज्ञापन
खुद को आईपीएस अधिकारी बता युवती ने परिचित से ठगे 3.30 लाख
खुद को दिल्ली में तैनात आईपीएस अधिकारी बताकर चौक के शाहगंज निवासी अर्शिया खान ने अपने ही रिश्तेदार बलरामपुर के एजाज अहमद से 3.30 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि युवती ने पीड़ित से रुपये यूपी पुलिस में दरोगा की नौकरी और मदद के नाम पर लिए थे। रकम वापस मांगने पर युवती, उसके पिता नसीम और उसके सहयोगी आफताब ने पीड़ित को धमकी दी। पीड़ित ने 18 सितंबर को चौक थाने में तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पति और उसके दोस्तों पर महिला ने दर्ज कराया केस
काकोरी। पारा निवासी एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि नौ महीने पहले इलाकाई निवासी एक युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि पति के एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसे लेकर उसका विवाद हुआ। ये भी आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं। पति ने अप्राकृतिक संबंध भी बनाएं। पीड़िता ने जब एफआईआर दर्ज कराई तो आरोपी पक्ष की तरफ से कई वकील पहुंच गए। उन्होंने वहां हंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने उनको शांत कराकर लौटाया।
विज्ञापन
माइग्रेन की बीमारी से परेशान युवती ने दी जान
ठाकुरगंज के बालागंज स्थित राजा विहार की शुभि पांडे उर्फ तन्नू (23) ने फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि युवती ने माइग्रेन की बीमारी से आजिज आकर खुदकुशी की है। शुभि ने दो साल पहले बीकॉम के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पिता राम शंकर के मुताबिक, वह हरदोई कासिमपुर में एक भट्टे पर काम करते हैं। मंगलवार शाम पत्नी मधुबाला बेटी शुभि को लेकर दवा लेने गई थीं। लौटते वक्त मधुबाला सब्जी खरीदने लगी, जबकि बेटी घर चली आई। थोड़ी देर बाद जब छोटी बहन अनु कमरे में गई तो तन्नू का शव फंदे से लटकते देखा।
हर्ष फायरिंग में युवक व असलहाधारक गिरफ्तार
काकोरी। पारा इलाके में मंगलवार दोपहर हर्ष फायरिंग करते वायरल हुई फोटो के मामले में पुलिस ने आरोपी और शस्त्रधारक पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लाइसेंसी दोनाली बंदूक भी जब्त की है और लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक, सलेमपुर पतौरा के सोनू कश्यप के घर शादी के तीन साल बाद बेटे का जन्म हुआ था। इस खुशी में सोनू ने पूर्वीदीन खेड़ा निवासी दोस्त यतेंद्र दीक्षित की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छह से 5.64 लाख की साइबर ठगी
साइबर जालसाजों ने छह लोगों के खातों में सेंध लगाते हुए 5.60 लाख रुपये पार कर दिए। शातिरों ने किसी को पॉइंट्स व बिजली बिल का पेमेंट का झांसा देकर एप डानउलोड कराया तो किसी से खरीदार बनकर ओलएलएक्स पर सामान खरीदने की बात कहकर ठगी की। सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज सरसवां निवासी राजेश मौर्या के खाते से दो लाख, चिनहट के मानवेंद्र मोहंती के खाते से 95 हजार, निरंजन स्वाइन के खाते से एक लाख, हजरतगंज निवासी ओम गर्ग के खाते से 93 हजार, अमीनाबाद की गौरीशा माहेश्वरी के खाते से 62 हजार और आलमबाग के शुभम पांडेय के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए।