फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Slot of vaccination are fulled within 30 minutes

पंद्रह से बीस मिनट में सभी स्लॉट फुल हो गए, स्वास्थ्य विभाग के पास महज तीन दिन का वैक्सीन का बैकअप

Mon, 05 Jul 2021 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Slot of vaccination are fulled within 30 minutes
राजधानी में रविवार को टीकाकरण के लिए पंजीकरण खुला। इसमें सोमवार को ही टीका लगवाने का विकल्प दिया गया। पंद्रह से बीस मिनट में सभी स्लॉट फुल हो गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास महज तीन दिन का वैक्सीन का बैकअप है। ऐसे में अफसर स्लॉट एक या दो दिन का खुलवा रहे हैं। सोमवार को 88 केंद्रों पर वैक्सीन लगेगी। इसमें छह नए केंद्र बढ़ाए जाएंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि रोज 20 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। 10 विशेष केंद्र हैं। इसमें महिला व अभिभावक स्पेशल समेत केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया कि 45 पार वालों का मौके पर पंजीकरण कराकर टीका लगाया जा रहा है जबकि 18 से 44 के बीच स्लॉट लेने बाद ही टीका लगेगा। बताया कि तीन दिन की वैक्सीन का स्टॉक बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 40 हजार कोविशील्ड जबकि 20 हजार डोज कोवाक्सिन के बचे हैं। बताया कि वैक्सीन की नई खेप आने वाली है। वहीं सोमवार शाम को फिर से कोविन एप पर लोग अपना पंजीकरण कराकर स्लॉट बुक कर सकेंगे।
आज से चलेगा फोकस सैंपलिंग अभियान
कोरोना संक्रमण भले ही कम हो गया हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर जांच जारी है। सोमवार से विभाग फोकस सैंपलिंग अभियान चलाएगा। इसमें दुकानदार, सब्जी मंडी, टैक्सी चालक, रिक्शे वाले, मिठाई वाले, बैंक व दुकानदार आदि की कोविड जांच की जाएगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक, कोरोना की तीसरी लहर रोकने के लिए फोकस सैंपलिंग जरूरी है। इसके तहत 60 प्रतिशत की एंटीजेन और 40 प्रतिशत लोगों की आरटी-पीसीआर की जांच कराई जाएगी। इनकी एंटीजेन पॉजिटिव होगी उनका दोबारा आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा। रोजाना करीब तीन हजार लोगों के नमूने लिए जाएंगे। बाजार, कार्यालय मल्टीप्लेक्स अब खुल चुके हैं, जिससे संक्रमण की संभावना बढ़ गई है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए टारगेटेड यानी फोकस सैंपलिंग कराई जाएगी। इस अभियान में हॉट स्पॉट वाले क्षेत्र भी शामिल होंगे।

कोरोना के 13 नए केस मिले
राजधानी में रविवार को कोरोना के 13 नए केस मिले। वहीं, लगातार पांचवें दिन संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई। इसके साथ 28 लोगों ने कोरोना को मात दी। उधर, रविवार को ब्लैक फंगस के चार नए मरीज भर्ती हुए तो आठ लोग डिस्चार्ज किए गए। वहीं, पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई। तीन मरीजों की सर्जरी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed