{"_id":"691b8aeb02a48056680caa4f","slug":"skywalk-construction-begins-at-badshahnagar-station-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1476884-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बादशाहनगर स्टेशन पर स्काईवॉक निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बादशाहनगर स्टेशन पर स्काईवॉक निर्माण शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए स्काईवॉक का निर्माण शुरू हो गया है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर नींव के लिए खोदाई की जा रही है। अगले साल दिसंबर तक यह तैयार हो जाएगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन स्काईवॉक बना रहा है। इससे मेट्रो से आने वाले यात्री सीधे रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। निर्माण के लिए मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से भी सहयोग लिया जाएगा। 100 मीटर लंबा व पांच मीटर चौड़ा यह स्काईवॉक 6.3 करोड़ रुपये से तैयार होगा। इसे प्लेटफार्म एक तक बनाया जाएगा। यह लखनऊ का दूसरा स्काईवॉक होगा। इससे पूर्व लखनऊ जंक्शन स्टेशन व दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन को स्काईवॉक से जोड़ा जा चुका है।