फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Skill development of youth of Uttar Pradesh will be done.

UP News: युवाओं का करेंगे कौशल विकास, मिलेगा 10 हजार पारिश्रमिक

Tue, 18 Apr 2023 10:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Apr 2023 10:52 PM IST
सार

यूपी स्किल डेवलपमेंट मिशन और एचसीएल के बीच एमओयू की रूपरेखा तय हो गई है। सीएम योगी की मंजूरी के बाद जल्द ही युवाओं के प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। एक साल के प्रशिक्षण में छह माह की इंटर्नशिप होगी और युवाओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

विज्ञापन
Skill development of youth of Uttar Pradesh will be done.
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के कौशल को निखारने के साथ ही उनके लिए रोजगार की भी व्यवस्था कर रही है। सरकार ने एचसीएल टेक्नोलॉजी के साथ एमओयू किया है। इसमें न सिर्फ युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित किया जाएगा, बल्कि उन्हें छह माह तक इंटर्नशिप भी कराई जाएगी। इस दौरान प्रतिमाह 10 हजार रुपये पारिश्रमिक भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने एचसीएल के साथ हुए एमओयू के बाद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुछ सुझाव दिए हैं, जिन्हें शामिल करने के बाद इसमें प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके अंतर्गत आईटी सेवाओं और एसोसिएट की भूमिका में 12वीं के छात्रों को प्रशिक्षण के बाद एचसीएल में नौकरी का भी अवसर दिया जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा में भी अपनों ने बढ़ाई चुनौती, मनाने में जुटी पार्टी, टिकट नहीं मिलने पर खाया जहर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा-रालोद गठबंधन में रार, कई सीटों पर दोनों ने उतारे उम्मीदवार, कोई भी पीछे हटने को राजी नहीं


मिशन के उपनिदेशक राजीव यादव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में पात्र उम्मीदवारों की पहचान करने के साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल करेंगे। प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को स्नातक पूर्ण होने के बाद दो साल के लिए एचसीएल में नियोजित किया जाएगा, जिसकी सफलता के बाद उनकी नौकरी पू्र्णकालिक हो सकेगी। इसके तहत सॉफ्टवेयर डेवलपर, एनालिस्ट, डिजाइन इंजीनियर, कैड इंजीनियर और डाटा इंजीनियर, सपोर्ट एंड प्रॉसेस एसोसिएट सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed