हमसफर एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें कल से फिर पटरी पर, रिजर्वेशन शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शताब्दी एक्सप्रेस, एसी स्पेशल और हमसफर एक्सप्रेस सहित 16 ट्रेनों शनिवार से पटरी पर लौट आएंगी। गुरुवार से रिजर्वेशन शुरू हो गया। तत्काल आरक्षण की सुविधा शुक्रवार से मिलेगी। ट्रेनों का मेंटेनेंस व फ्यूमिगेशन भी करवाया गया, ताकि कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।
शताब्दी एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और अवध-आसाम सहित अन्य गाड़ियों में ऑनलाइन रिजर्वेशन ज्यादा हुआ है। इसके बावजूद काफी सीटें अब भी खाली हैं।
तत्काल आरक्षण आज से, लगेगी अतिरिक्त फोर्स
चारबाग आरक्षण केंद्र पर शुक्रवार सुबह 10 बजे से तत्काल काउंटर खुल जाएगा। दलालों पर लगाम लगाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया जाएगा।
ऑनलाइन बुक हुए टिकट
रिजर्वेशन खुला तो चारबाग आरक्षण केंद्र पर यात्री कम रहे, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग पर जोर रहा। शताब्दी की चेयर कार में 800 से ज्यादा और ऐसी एक्सप्रेस में 350 से ज्यादा सीटें रिक्त रहीं।
ये ट्रेनें दौड़ेंगी लखनऊ जंक्शन से