फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sixteen officers of education department transferred in Uttar Pradesh.

यूपी: 16 शिक्षा अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार को परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव का अतिरिक्त कार्यभार

Wed, 16 Jun 2021 06:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Jun 2021 06:50 PM IST
सार

यूपी में बुधवार को 16 शिक्षा अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। प्रदेश में आईएएस व पीसीएस के साथ ही शिक्षा विभाग के अफसरों का भी तबादला किया जा रहा है।

विज्ञापन
sixteen officers of education department transferred in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर डायट के प्राचार्य संजय कुमार उपाध्याय को परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। बेसिक शिक्षा निदेशालय के विधि अधिकारी रामसागर पति त्रिपाठी का तबादला मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या के पद पर किया गया है। बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग में 16 अधिकारियों का तबादला किया गया।

विज्ञापन


परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी का तबादला एससीईआरटी लखनऊ में संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण के पद पर किया गया है। गौतमबुद्ध नगर डायट के प्राचार्य संजय कुमार उपाध्याय का तबादला प्रभारी निदेशक राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के पद पर किया गया है। उन्हें परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


तबादला सूची में सूर्य प्रकाश जायसवाल को सहायक निदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण लखनऊ, राजेंद्र सिंह बघेल को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरदोई, आलोक नाथ तिवारी को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सिद्धार्थनगर, मनोहर प्रसाद को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांदा और हरि सिंह शाक्य को मऊ में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उप प्राचार्य के पद पर  स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश चंद्र को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर, दिनेश कुमार यादव को रीडर सीटीई लखनऊ, ओमकार राणा को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संतकबीरनगर और माधवजी तिवारी को समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ में वरिष्ठ विशेषज्ञ के पद स्थानांतरित किया है।


इसी प्रकार अल्ताफ को बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज में संयुक्त सचिव, सच्चिदानंद यादव को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ललितपुर और गिरधारी लाल कोली को उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा में तैनात किया गया है। हृदयराम आजाद को भी उप प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed