फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sixteen district coprative bank will again start there business

मोदी सरकार देगी यूपी के सहकारी बैंकों को जीवनदान

Thu, 16 Oct 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Oct 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
sixteen district coprative bank will again start there business

बंद होने के संकट से जूझ रहे प्रदेश के 16 जिला सहकारी बैंकों को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। केंद्र सरकार इन बैंकों को लगभग 800 करोड़ रुपये की मदद देने के लिए राजी हो गई है।

विज्ञापन


इससे इन बैंकों में फिर से कारोबार शुरू हो सकेगा। सहकारी संस्थाओं के पुनरुत्थान के लिए वैद्यनाथन कमेटी ने अलग-अलग पैकेज देने की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी।
विज्ञापन


इस पर केंद्र ने प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों को 1545.69 करोड़ रुपये देने पर सहमति जताई थी। इसमें से 623.41 करोड़ रुपये दे भी दिए थे, पर यह भी कहा था कि शेष 922.28 करोड़ रुपये तब मिलेंगे जब राज्य सरकार वैद्यनाथन कमेटी की शर्तें पूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत बैंकों का स्वतंत्र बोर्ड बनाने के साथ ही निदेशक मंडल की व्यवस्था खत्म करके बैंकों के संचालन का अधिकार बैंक की प्रबंध समिति को देना था। जून 2011 तक ये शर्तें पूरी करनी थीं, लेकिन तत्कालीन राज्य सरकार ने इन्हें पूरा नहीं किया।

मोदी से लगाई थी मदद की गुहार

sixteen district coprative bank will again start there business

नतीजतन केंद्र सरकार ने पैकेज की शेष रकम रोक ली। मोदी सरकार में इन बैंकों के कर्मचारियों ने फिर मदद की गुहार लगाई।

को-ऑपरेटिव बैंक एंप्लाइज यूनियन ने प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से दो बार मुलाकात की। पिछले दिनों यूपी को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी एससी द्विवेदी और जीएम केपी शर्मा भी नृपेंद्र मिश्र से मिले थे।

यूनियन के संरक्षक राजेश्वर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार बैंकों के पुनरुद्धार के लिए बजट में 610 करोड़ रुपये की व्यवस्था कर चुकी है। 45 करोड़ रुपये पहले से थे। नाबार्ड ने भी दो से ढाई सौ करोड़ रुपये देने पर सहमति जताई है।

केंद्र सरकार ने शेष लगभग 800 करोड़ रुपये देने पर सहमति जता दी है। केंद्र ने इसके लिए बैंक से प्रस्ताव और राज्य सरकार से आग्रह पत्र मांगा था।

यूपी को-ऑपरेटिव बैंक ने केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया है, जबकि प्रदेश सरकार की ओर से दो-तीन दिन में आग्रह पत्र भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed