फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six year old abused in barabanki report filed against three

बाराबंकी में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, केस दर्ज कराने पर मिली जान से मारने की धमकी

Sat, 16 Feb 2019 11:13 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 16 Feb 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
six year old abused in barabanki report filed against three
रेप - फोटो : SELF
बाराबंकी के घुंघटेर के एक गांव में छह साल की बालिका के साथ गांव के ही चौदह वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के परिवारीजनों को प्रधान व आरोपी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार कई दिनों तक घर में ही कैद रहा। दो फरवरी को हुई इस घटना के बाद पीड़ित की मां ने एसपी से शिकायत की। इसके बाद एसपी के आदेश पर आरोपी, उसके पिता और ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घुंघटेर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छह वर्षीय बालिका दो फरवरी को अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव के ही रहने वाले चौदह वर्षीय किशोर ने उसे टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। बालिका के वापस आने पर उसकी हालत देख जब मां को इस बारे में पता लगा तो पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने पीड़िता की मां पर दबाव बनाया कि वह मुकदमा दर्ज न कराए जबकि आरोपी के पिता ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस बीच मामले की जानकारी जब एसपी डॉ. सतीश कुमार को हुई तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed