फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   six thousand computer teachers to be recruited.

इंटर कॉलेजों में भर्ती होंगे 6000 कंप्यूटर शिक्षक

Thu, 18 Sep 2014 10:59 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Sep 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
six thousand computer teachers to be recruited.

राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए 6000 स्थायी शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह ने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा से प्रस्ताव मांगा है।

विज्ञापन


निदेशक से प्रस्ताव मिलने के बाद कंप्यूटर शिक्षक का स्थायी पद सृजित कराने के साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद कंप्यूटर शिक्षा को विषय का दर्जा दे चुका है। इसके बाद भी राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर के स्थायी शिक्षक नहीं है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के सहयोग से इन्फॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) योजना शुरू की गई है। इस योजना का पहला चरण समाप्त हो चुका है और दूसरा चरण भी 2016 में समाप्त हो जाएगा। इसलिए जैसे ही यह योजना समाप्त होगी राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए शिक्षक नहीं बचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछी गई कम्‍प्यूटर शिक्षकों की योग्यता

six thousand computer teachers to be recruited.

इसके चलते राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर शिक्षा को विषय के रूप में लेने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में बाधा आ जाएगी।

इसलिए राज्य सरकार चाहती है कि राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों के लिए स्थायी कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्तियां कर ली जाए। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा कहते हैं कि कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती के लिए निदेशक से प्रस्ताव मांगा गया है।

इसमें पूछा गया है कि शिक्षकों की भर्ती की योग्यता क्या होगी और इसके लिए कितने साल का अनुभव होना अनिवार्य होगा।

प्रमुख सचिव का यह भी कहना है कि प्रस्ताव आने के बाद यह निर्णय किया जाएगा कि संविदा पर कार्यरत रहने वाले शिक्षकों को चयन प्रक्रिया में वरीयता दी जाए या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed