फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six student of Sainik school is suspend

Lucknow News: परेड के रिहर्सल के दौरान मारपीट के बाद सैनिक स्कूल के छह छात्र सस्पेंड, एक कर्मचारी बर्खास्त

Thu, 26 Jan 2023 12:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 26 Jan 2023 12:13 PM IST
सार

सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया कि शहीद कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल के लड़कों ने कक्षा 8,9 7 व 11 की छात्राओं से अभद्रता की है।कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Six student of Sainik school is suspend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

गणतंत्र दिवस परेड के रिहर्सल के दौरान 24 जनवरी को सैनिक स्कूल व सेंट जोसेफ स्कूल के छात्रों के बीच मारपीट हुई। बुधवार को सरोजनीनगर सैनिक स्कूल प्रशासन ने जांच के बाद छह छात्रों को सस्पेंड करने के साथ एक कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया। एक अन्य कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। सैनिक स्कूल प्रशासन ने सेंट जोसेफ स्कूल की छात्राओं संग छेड़छाड़ के आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, गणतंत्र दिवस परेड से स्कूल ने अपनी झांकी को बाहर कर लिया है।

विज्ञापन


उधर, सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया कि शहीद कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल के लड़कों ने कक्षा 8,9 7 व 11 की छात्राओं से अभद्रता की है।कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बताया कि बुधवार को एसीएम पंचम, डीआईओएस व पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित छात्राओं से वार्ता कर घटना के बारे में जानकारी ली। मांग है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो। यह प्रशासन का कार्यक्रम है, इसलिए हम पार्टी नहीं बनना चाहते हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, उपमुख्यमंत्री आदि से मिलकर अपना पक्ष रखने के साथ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने अधिकारियों को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed